रेलवे के RAC नियमों में बदलाव की तैयारी, यात्रियों को आधी बर्थ से मिल सकती है राहत

चंडीगढ़.

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आप काम की है। भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में आरएसी टिकट की व्यवस्था बदल सकती है। रेलवे बोर्ड इस व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर रहा है।

इसमें आरएसी को पूरी तरह खत्म करने से लेकर टिकट आवंटन और किराए में बदलाव तक के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी किसी विकल्प पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। मौजूदा व्यवस्था में आरएसी टिकट मिलने पर दो यात्रियों को एक बर्थ साझा करनी पड़ती है। यानी दोनों यात्रियों को पूरी बर्थ के बजाय आधी-आधी जगह मिलती है। इसके बावजूद दोनों से पूरा किराया लिया जाता है। इसी अंतर को दूर करने के लिए रेलवे नई व्यवस्था पर विचार कर रहा है। समीक्षा के दौरान कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इनमें आरएसी यात्रियों को पूरी बर्थ देना, आधी बर्थ के लिए कम किराया तय करना और टिकट को वैकल्पिक रूप से अपग्रेड करने की व्यवस्था शामिल है। इन विकल्पों का मकसद यात्रियों को दिए जाने वाले किराये और सुविधा के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।

आरएसी व्यवस्था में सबसे बड़ा सवाल किराये को लेकर है। एक बर्थ दो यात्रियों को दी जाती है, लेकिन दोनों से पूरी रकम वसूली जाती है। ऐसे में रेलवे के भीतर यह सवाल उठ रहा है कि जब यात्री को पूरी बर्थ नहीं मिलती, तो उससे पूरा किराया क्यों लिया जाए। नई व्यवस्था में इस पहलू पर भी विचार किया जा रहा है। आरएसी व्यवस्था की समीक्षा की सिफारिश संसदीय समिति भी कर चुकी है। एक ही बर्थ साझा करने से यात्रियों को कई बार असुविधा होती है।

खासकर जब एक बर्थ पर पुरुष और महिला यात्रियों को जगह दी जाती है, तो दोनों के लिए स्थिति असहज हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा में सोने और आराम करने की जगह भी कम पड़ जाती है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। फिलहाल यह तय नहीं है कि रेलवे आरएसी व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करेगा या इसमें किराये और बर्थ आवंटन का नया मॉडल लागू करेगा। रेलवे बोर्ड की समीक्षा पूरी होने और अंतिम निर्णय के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यात्रियों को किस तरह की सुविधा मिलेगी और उनके किराये में क्या बदलाव होगा। 

Related Posts

छठ घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार छठ पर्व को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं…

हमारे देवी-देवता भी समाज को स्वच्छता के लिए करते हैं प्रेरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संगमरमर की नगरी जबलपुर अब देश में स्वच्छता के लिए भी पहचानी जाएगी। जबलपुर से दूसरे शहरों को भी स्वच्छता की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581