Samsung के AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब चश्मे से पूछें सवाल और Gemini देगा जवाब

आप कहीं घूमने गए हैं और सामने कोई ऐसी इमारत दिखी जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते. अब जानकारी पाने के लिए बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बस अपने चश्मे से सवाल पूछेंगे और Google Gemini AI आपको जवाब दे देगा.

Samsung ने Google के साथ मिलकर ऐसे ही स्मार्ट चश्मे पेश किए हैं. दिखने में ये बिल्कुल आम चश्मों जैसे हैं, लेकिन इनके अंदर कैमरा, स्पीकर, माइक्रोफोन और Gemini AI दिया गया है. इन्हें Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिलकर तैयार किया गया है. कंपनी ने इनके 30 अलग-अलग डिजाइन पेश किए हैं.

चश्मे से ही पूछ सकेंगे सवाल
इन स्मार्ट चश्मों में Google Gemini AI दिया गया है. यानी आप बोलकर सवाल पूछ सकते हैं और चश्मा आपको जवाब देगा. मान लीजिए आप किसी रेस्टोरेंट में गए हैं और मेन्यू दूसरी भाषा में है. चश्मे की मदद से आप उसे समझ सकते हैं. किसी अनजान जगह या इमारत के बारे में भी जानकारी मांग सकते हैं.

इसके अलावा Google Maps की मदद से रास्ता जान सकते हैं. मीटिंग में बोर्ड पर लिखी जानकारी की फोटो लेकर Gemini से उसका सार भी समझ सकते हैं. इस जानकारी को Samsung Notes में सेव करने की सुविधा भी मिलेगी.

12MP कैमरे से खींचें फोटो और वीडियो
इन चश्मों में 12MP का HDR कैमरा दिया गया है. इससे फोटो खींचने के साथ 3K रेजोल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. HDR वीडियो रिकॉर्डिंग 2K तक सपोर्ट करती है.

ऑडियो के लिए दो ओपन-ईयर स्पीकर और चार माइक्रोफोन दिए गए हैं. इनकी मदद से कॉल करना, मैसेज का जवाब देना और Gemini से बात करना जैसे काम किए जा सकते हैं.

9 घंटे चलेगी बैटरी
Samsung के मुताबिक, चश्मे की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक चल सकती है. वहीं, चार्जिंग केस के साथ कुल बैकअप 72 घंटे तक बताया गया है.

इनमें Snapdragon AR1 Gen 1 प्रोसेसर, 2GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. चश्मे का वजन करीब 41 ग्राम है. साथ ही IPX4 रेटिंग दी गई है, यानी हल्के पानी के छींटों से इसे नुकसान नहीं होना चाहिए.

कंपनी ने दो डिजाइन कलेक्शन पेश किए हैं.
    Warby Parker: कीमत 395 डॉलर यानी करीब 37,000 रुपये से शुरू.
    Gentle Monster: कीमत 449 से 489 डॉलर यानी करीब 42,000 से 46,000 रुपये.
इनकी बिक्री अमेरिका और दक्षिण कोरिया में 10 दिसंबर 2026 से शुरू होगी.

कैमरे की रिकॉर्डिंग का कैसे चलेगा पता?
चश्मे में कैमरा होने की वजह से प्राइवेसी का ध्यान रखना भी जरूरी है. इसके लिए Samsung ने रिकॉर्डिंग के दौरान जलने वाली LED लाइट दी है. इससे आसपास मौजूद लोगों को पता चल सकेगा कि कैमरा इस्तेमाल हो रहा है.

अगर कोई इस लाइट को ढकने की कोशिश करता है या लाइट काम करना बंद कर देती है, तो कैमरा रिकॉर्डिंग रोकने की व्यवस्था भी दी गई है.

भारत में कब आएंगे ये स्मार्ट चश्मे?
फिलहाल Samsung ने इन्हें अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए पेश किया है. भारत में इनकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

इन स्मार्ट चश्मों की खासियत यह है कि AI से बात करने, फोटो खींचने और रास्ता जानने के लिए हर बार फोन निकालने की जरूरत नहीं होगी. अब देखना होगा कि भारत में आने पर इनकी कीमत कितनी रखी जाती है.

Related Posts

UPSC IFS Mains Admit Card 2026 जारी, 22 नवंबर से शुरू होगी मुख्य परीक्षा

नई दिल्ली  संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए…

झारखंड के सुदूर गांवों तक पहुंचेगी सड़क, बाजार और रोजगार से जुड़ेंगे ग्रामीण क्षेत्र

रांची  ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर राज्य में ग्रामीण कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। झारखंड में विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत 12,500…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581