MP News: जनजातीय गौरव सप्ताह में शामिल होंगे PM मोदी, 15 नवंबर को देंगे संदेश; 20 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

भोपाल
 बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेश में 14 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 नवंबर को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से होगी। इसके बाद धार के डही, आलीराजपुर के जोबट, खंडवा और शहडोल के ब्यौहारी में भी कार्यक्रम होंगे।

15 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आतिथ्य में होगा। इसका सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। जनजातीय गौरव सप्ताह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने समीक्षा की।

छात्रावासों और स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में बताया गया कि सप्ताह के दौरान छात्रावासों और आश्रम शालाओं में निबंध, भाषण प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों और विशिष्ट विद्यालयों में जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

88 जनजातीय विकासखंडों में कार्यक्रम
प्रदेश के सभी 88 जनजातीय विकासखंडों में भी कार्यक्रम होंगे। 18 से 20 नवंबर तक चयनित गांवों में जनजातीय गौरव चौपाल लगाई जाएंगी। इनमें जनजातीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला मुख्यालयों पर निकलेंगी सांस्कृतिक रैलियां
वहीं, जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक रैलियां निकाली जाएंगी। इनमें जनजातीय समाज की लोककला, परंपराओं, पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी।

Related Posts

जयपुर में सड़क चौड़ीकरण विवाद: संपत्ति मालिकों को राहत, पट्टे और नक्शे दिखाकर न्यायिक मंच पर रख सकेंगे पक्ष

जयपुर न्यू सांगानेर रोड पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों और संपत्ति मालिकों को सुप्रीम कोर्ट से आंशिक कानूनी राहत मिली है। हाईकोर्ट के जिस आदेश से प्रभावितों…

गोपालगंज ADM और SDO सस्पेंड, आय से अधिक संपत्ति मामले में SVU की कार्रवाई

गोपालगंज बिहार के गोपालगंज जिले में अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात राजेश्वरी पांडे करोड़ों के मालिक निकले. राजेश्वरी पांडे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. उनके खिलाफ आय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581