परिवार से मिलने जा रहे सात युवक हादसे का शिकार, तीन की मौत और चार घायल

, कैथल
 गांव सिसमौर के पास नहर की पुलिया से चालक का संतुलन बिगड़ने पर अल्ट्रोजगाड़ी टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है। सभी मृतक गांव करोड़ा के रहने वाले हैं। कार में सवार सभी सात युवक गांव करोड़ा से कैथल अपने परिवार के किसी सदस्य को मिलने के लिए आ रहे थे।

हादसे में 22 वर्षीय अजय कुमार, 20 वर्षीय नवदीप व 32 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत हो गई। जबकि साहिल, नरेंद्र, गौरव व अर्जुन को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक अजय व प्रदीप परिवार में इकलौते थे। प्रदीप विवाहित था, जो अपने पीछे पत्नी व लड़का-लड़की छोड़ गया।

अजय गांव में सैलून चलाता था। इस हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। हादसे की सूचना के बाद गांव में चूल्हा तक नहीं चला। मृतक के माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

Related Posts

यूपी में 161 दवा फर्मों पर FIR, कोडीन कफ सिरप के थोक कारोबार पर लग सकती है रोक

लखनऊ  नशे के लिए कोडीनयुक्त कफ सिरप के इस्तेमाल पर नियंत्रण लगाने और इसकी अवैध आपूर्ति रोकने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को छह सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है।…

आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन: मुख्यमंत्री

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के उत्थान को लेकर अपने मनोभाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रकट किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581