केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

चंडीगढ़ 

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सबसे पहले जारी कर दी थी। उसमें कुल 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। अब दूसरी लिस्ट की भी तैयारी हो रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपनी दूसरी लिस्ट आज (गुरुवार) ही जारी कर सकती है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर शाम 4 बजे PAC की बैठक तय है।

पहली लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी नाम शामिल था, जो कि धूरी विधानसभा सीट से एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पंजाब विधानसभा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को कोटकपुरा सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। जो कि फिलहाल जेल में हैं।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बटाला विधानसभा सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण सीट से सरवन सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया है। नकोदर सीट से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन, उर्मर से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा, चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय किशन सिंह रौड़ी और बलाचौर सीट से संतोष कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा है।

AAP विधायक को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में पंजाब से AAP की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को 26 नवंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है। केंद्रीय एजेंसी ने चार नवंबर को मोगा की विधायक अमनदीप कौर और उनके पति राकेश अरोड़ा से जुड़े आवासीय परिसरों और अस्पताल-सह-नशा मुक्ति केंद्र पर छापेमारी की थी।

अधिकारियों ने बताया कि विधायक को 26 नवंबर को और उनके पति को 25 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। उनके बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे।

ईडी ने पिछले हफ्ते कहा था कि तलाशी से पता चला है कि राजमार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के एवज में सरकार द्वारा स्थानीय लोगों को दिए गए मुआवजे की निधि में हेराफेरी कराने में विधायक और उनके पति कथित रूप से शामिल थे।

Related Posts

MP में अमूल दूध की नई कीमतें जारी, गोल्ड से लेकर अन्य वैरायटी तक कितने बढ़े दाम?

भोपाल   मध्यप्रदेश में अमूल दूध पीने वालों को अब हर महीने ज्यादा खर्च करना होगा। कंपनी ने दूध की कीमतों में 1 से 4 रुपए तक की बढ़ोतरी की है।…

शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे हरियाणा CM और बिहार के डिप्टी CM, कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी आएंगे

भोपाल  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से वरिष्ठ नेता भोपाल पहुंच रहे हैं।इसी क्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581