पुणे मेट्रो के उद्घाटन से बढ़ा देश का नेटवर्क, दिल्ली मेट्रो से लेकर ई-बस सेवा तक कई बड़े बदलाव

 चंडीगढ़
देश में आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, सुविधाजनक और समावेशी बनाने की दिशा में प्रयास तेज हुए हैं।

पुणे मेट्रो की नई लाइन-3 के उद्घाटन के साथ देश का संयुक्त मेट्रो और क्षेत्रीय त्वरित परिवहन प्रणाली (आरआरटीएस) नेटवर्क बढ़कर 1208 किलोमीटर हो गया है। वहीं, पीएम-ई बस सेवा के तहत इलेक्ट्रिक बसों में महिला सुरक्षा, दिव्यांगों की सुविधा और अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देने की पहल की गई है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार नवंबर को पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी लाइन-3 का उद्घाटन किया था।

इस परियोजना पर 8300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। यह लाइन पुणे के प्रमुख आइटी केंद्र हिंजेवाड़ी को शिवाजीनगर से जोड़ेगी। इससे आइटी क्षेत्र में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों और लाखों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ सड़क यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों में महिलाओं और दिव्यांगों की सुरक्षा के लिए नई पहल की जा रही है। पीएम-ई बस सेवा के तहत आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में 80 से अधिक हितधारकों ने हिस्सा लिया।

इसमें पर्यावरण संरक्षण, यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अग्नि सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान दो महत्वपूर्ण मार्गदर्शक दस्तावेज जारी किए गए। इनमें महिला समावेशन के लिए लैंगिक कार्ययोजना और समावेशी एवं सुलभ बस स्टैंड विकसित करने के दिशा-निर्देश शामिल हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं, दिव्यांगों और अन्य यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।

वित्तीय संस्थानों और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास
    वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कर पश्चात लाभ 31.50 प्रतिशत बढ़कर 1762.15 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 7757.59 करोड़ रुपये पहुंचा।
    हुडको का ऋण वितरण 36.90 प्रतिशत बढ़कर 35372 करोड़ रुपये रहा। उसकी ऋण पुस्तिका 29 प्रतिशत बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपये हो गई। सकल एनपीए भी घटकर 0.71 प्रतिशत रह गया।
    एनबीसीसी ने 2168 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को लेकर पहल की है। इनमें बिहार में शहरी पुनर्विकास और राजस्थान में विरासत पर्यटन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
    स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत दिल्ली में आठ राज्यों के 43 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। ये अपने राज्यों में क्षेत्रीय भाषाओं में सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।
    दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को सुविधा के लिए पिंक लाइन के प्रत्येक कोच में यात्रियों की वास्तविक समय की भीड़ की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। वहीं, ग्रेप-2 लागू होने पर दिल्ली मेट्रो 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

छोटे कारोबारियों को ऋण और स्वच्छता व्यवस्था पर भी फोकस
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत वाराणसी में 7551 छोटे कारोबारियों को 12.69 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न शहरी निकायों के साथ साझा कार्ययोजना तैयार की गई।

इसमें सफाई व्यवस्था की कमियों, नागरिकों के व्यवहार और सेवा वितरण से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हुई। शहरी विकास मंत्रालय की इन पहलों में आधुनिक परिवहन नेटवर्क के विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा, दिव्यांगों की पहुंच, सफाई कर्मचारियों की कार्यस्थितियों और शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दे रहा है।

Related Posts

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार, 16,254 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ

लखनऊ योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण…

किसानों और गोआश्रय स्थलों के बीच होगा सीधा अनुबंध, चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

लखनऊ योगी सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण को किसानों की आय, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘चारा के बदले खाद’ का अभिनव मॉडल शुरू करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581