एंटी-इनकंबेंसी खत्म करने के लिए BJP का मास्टरप्लान, UP में टिकट बंटवारे पर होगा बड़ा फेरबदल

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर दिख सकता है. हमारे सहयोगी अंग्रेजी न्यूज चैनल CNN-News18 को बीजेपी के सूत्रों से पता चला है कि 2027 के चुनाव में बीजेपी अपने कई विधान परिषद के सदस्यों (MLC) को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। 

सूत्र का कहना है कि एमएलसी को चुनाव में उतारने के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा सीटों का चयन करना शुरू कर दिया है. इसमें यह देखने की कोशिश हो रही है कि बीजेपी का कौन सा एमएलसी किस सीट से चुनाव जीत सकता है. बीजेपी सूत्र ने बताया कि यह कदम पार्टी की प्रत्याशियों को चुनने की रणनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। 

केशव मौर्य समेत ये एमएलसी को चुनाव लड़ा सकती है बीजेपी
बीजेपी के खास सूत्र ने CNN-News18 को बताया, ‘केंद्रीय नेतृत्व ने विधान परिषद सदस्यों से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने और उन सीटों की पहचान करने को कहा है, जहां उनके जीतने की अच्छी संभावना है. प्रत्याशियों के चयन में पार्टी कई विकल्पों पर काम कर रही है, जिसमें एक ज्यादा एमएलसी को मैदान में उतारना भी है। 

योगी आदित्यनाथ की सरकार में एमएलसी के तौर मंत्री पद संभाल रहे बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा वह उन लोगों में शामिल हैं जिनके नाम विधानसभा चुनाव के लिए सोचे जा सकते हैं. इन नामों में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ नेता एके शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह और दारा सिंह चौहान जैसे लोग भी शामिल हैं. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और दूसरे वरिष्ठ नेताओं को भी विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है. हालांकि यह सारा कुछ पार्टी के सीटों और प्रत्याशियों के फाइनल असेसमेंट पर निर्भर करेगा। 

प्रत्याशियों के चयन में स्थानीय समीकरण पर भी होगा फोकस
यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब बीजेपी एंटी इनकंबेंसी को खत्म करने के लिए बड़ी संख्या में अपने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है. सूत्र के मुताबिक, पार्टी 2027 के चुनाव की तैयारी करते हुए जीतने की क्षमता, स्थानीय समीकरण और संगठन के फीडबैक पर गहन विचार करने के बाद ही अंतिम फैसला लेगी। 

अगर यह रणनीति लागू होती है, तो बीजेपी अनुभवी संगठनात्मक नेताओं और वरिष्ठ मंत्रियों को सीधे विधानसभा चुनाव में उतार सकती है. साथ ही उन इलाकों में नए चेहरों के लिए जगह बना सकती है जहां मौजूदा विधायकों को एंटी-इनकंबेंसी या दूसरी चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा प्रत्याशियों के नाम
उम्मीद है कि पार्टी अपने उम्मीदवारों को फाइनल करने से पहले कई बातों पर गौर करेगी, जिसमें क्षेत्रवार सर्वे, स्थानीय नेतृत्व की ताकत, जाति के समीकरण और मौजूदा विधायकों का परफॉर्मेंस शामिल है. प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व अपने पास ही रख सकती है। 

यह डेवलपमेंट इसलिए ज़रूरी है क्योंकि उत्तर प्रदेश बीजेपी की आगे की रणनीति का केंद्र बना हुआ है. 2027 का विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि पार्टी अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज करेगी और प्रत्याशियों के चुनने की प्रक्रिया से काफी पहले अपने मौजूदा विधायकों का मूल्यांकन करेगी। 

Related Posts

स्वच्छता के मामले में यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, लखनऊ की तीसरी रैंक बरकरार तो वाराणसी भी टॉप-3 में शामिल

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहर स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में प्रदेश के तीन शहरों…

त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत, दिल्ली-NCR से यात्रियों के लिए 59 विशेष ट्रेनों का इंतजाम

 नई दिल्ली  छठ पूजा के लिए घर जाने वालों को नियमित के साथ ही विशेष ट्रेनों में भी जगह नहीं मिल रही है। इस कारण भीड़ बढ़ने पर अल्प सूचना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581