अब घर खरीदना पड़ेगा महंगा, HDFC बैंक के लोन पर बढ़ा ब्याज बोझ

 नई दिल्‍ली

HDFC Bank ने अपने कस्‍टमर्स को बड़ा झटका दिया है. उसने मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ फंड बेस्‍ड लेंडिंग रेट (MCLR) बढ़ा दिया है. बैंक ने सभी सात अवधि के MCLR में 5 से 15 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी हुई है. नई दरें 7 नवंबर से लागू हो गई है. बैंक के इस फैसले से होम लोन, पर्सनल लोन और दूसरे कर्ज महंगे हो सकते हैं। 

हालांकि, यह बढ़ोतरी उन्‍हीं लोगों के लिए होगी, जिनका एमसीआर लिंक्‍ड लोन है. इस बदलाव के बाद एचडीएफसी बैंक का एमसीएलआर 7.75 फीसदी से बढ़कर 7.85-8.70 फीसदी के दायरे में पहुंच गया है. पहले यह 7.75 फीसदी से 8.55 फीसदी के बीच था. बैंक ने लंबी अवधि वाले MCLR में ज्यादा बढ़ोतरी की है। 

बैंक ने छह महीने, एक साल, दो साल और तीन साल की अवधि वाले एमसीएलआर में 15 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है. बाकी अवधि के एमसीएलआर में 5 से 10 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी की गई है. एक बेसिस पॉइंट का मतलब 0.01 फीसदी होता है। 

अब कितनी देनी पड़ेगी ईएमआई? 
अगर आपने एमसीएलआर लिंक्‍ड लोन लिया है
और 20 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए है, जिसका ब्‍याज दर 8 फीसदी है तो अब आपका ब्‍याज बढ़कर 8.15 फीसदी हो जाएगा. इसका मतलब है कि आपकी ईएमआई भी बढ़ जाएगी. 8 प्रतिशत ब्‍याज पर आपकी ईएमआई 16,729 रुपये है और अब 8.15 फीसदी होने पर आपकी मंथली किस्‍त 16,916 रुपये हो जाएगी. इसका मतलब है कि आपकी मंथली किस्‍त करीब 200 रुपये बढ़ सकती है। 

किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर? 
एमसीएलआर में बढ़ोतरी का असर उन कस्‍टमर्स पर पड़ सकता है, जिनके होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन या दूसरे फ्लोटिंग रेट लोन का ब्‍याज एमसीएलआर लिंक्ड है. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि सभी कस्‍टसर्म की ईएमाई बढ़ जाएगी. कस्‍टमर्स का लोन कितना बढ़ेगा, यह उस बात पर निर्भर करेगा कि कस्‍टमर्स का लोन किस बेंचमार्क से जुड़ा है और लोन एग्रीमेंट में ब्‍याज दर रीसेट का तरीख क्‍या तय है। 

Related Posts

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 81,879 और निफ्टी 25,255 पर बंद

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार आज फिर अच्‍छी तेजी पर बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी 8 महीने के उच्‍च स्‍तर पर बुधवार को खुला. हालांकि, सेंसेक्‍स 772.75 अंक बढ़कर 81,879.40 पर…

PSU बैंक शेयरों में जमकर खरीदारी, सेंसेक्स में 1,390 अंकों की तूफानी तेजी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है. पिछले कारोबारी सेशन में मेटल, आईटी और सीमेंट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. टाटा स्टील…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581