IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, हार्दिक-अर्शदीप की होगी अदला-बदली!

 नई दिल्ली
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अब पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे, जबकि भारत के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं. दोनों खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी बदलने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 

हार्दिक पंड्या की पंजाब किंग्स में एंट्री के साथ ही मुंबई इंडियंस के साथ उनका दूसरा कार्यकाल खत्म हो गया है. हार्दिक ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ ही आईपीएल करियर शुरू किया था. वह टीम के साथ 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. सात सीजन मुंबई में बिताने के बाद वह 2022 में गुजरात टाइटन्स से जुड़ गए थे. वहां उन्हें कप्तानी मिली और उन्होंने पहले ही सीजन में टीम को चैम्पियन बना दिया. गुजरात की टीम 2023 में भी फाइनल तक पहुंची थी। 

इसके बाद 2024 में हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई. अब एक बार फिर उनकी फ्रेंचाइजी बदल गई है. हार्दिक ने आईपीएल में अब तक 162 मैच खेले हैं, जिनमें 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2955 रन बनाने के अलावा 82 विकेट भी हासिल किए हैं। 

वहीं, अर्शदीप सिंह आठ सीजन तक पंजाब किंग्स के साथ रहने के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे. उन्होंने 2019 में पंजाब के लिए ही आईपीएल डेब्यू किया था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अपनी स्विंग और डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी से अलग पहचान बनाई है. वह 96 मैचों में 111 विकेट लेकर पंजाब किंग्स के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

अर्शदीप ने आईपीएल 2025 में 21 विकेट झटके थे, जबकि 2026 के सीजन में उनके नाम 14 विकेट रहे. नई गेंद से शुरुआती विकेट निकालने और आखिरी ओवरों में दबाव के बीच गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम साबित हो सकती है। 

कितनी फीस पर हुआ ट्रेड?
इस ट्रेड में हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स 18 करोड़ रुपये देगी. उनकी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपये थी. वहीं, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फीस पर ही खेलेंगे. इस बड़े ट्रेड से दोनों टीमों ने आईपीएल 2027 के लिए अपनी टीमों को नया रूप देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। 

Related Posts

युजवेंद्र चहल ने T20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास, खास उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

    इंदौर भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा बरकरार है. चहल ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.…

धोनी के लिए पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- उनके जैसा कप्तान मिलना मुश्किल

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में बतौर खिलाड़ी संन्यास लेने और मेंटर की भूमिका में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581