हरियाणा: ग्लोबल सिटी को 3 राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने की तैयारी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

गुरुग्राम.

गुरुग्राम में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी को तीन नेशनल हाईवे से सीधे जोड़ा जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। प्रदेश सरकार ने इस काम के लिए अलग से बजट भी जारी किया है।

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और पटौदी हाईवे से जोड़ा जाएगा। इससे यहां आने-जाने में आसानी होगी और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) ने इसके लिए तीनों हाईवे से कनेक्टिविटी देने की योजना तैयार की थी।

तीनों रास्तों का निर्माण अलग-अलग एजेंसियां करेंगी
HSIIDC के जीएम अरुण गर्ग के मुताबिक, ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए NHAI अंडरग्राउंड सुरंग बनाएगा। दूसरे हाईवे से जोड़ने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) सड़क का निर्माण करेगा। वहीं, ग्लोबल सिटी को पटौदी रोड स्टेट हाईवे से जोड़ने वाली तीसरी सड़क HSIIDC बनाएगा। ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से आठ लेन तक सीधे जोड़ने के लिए अंडरपास और ट्रम्पेट इंटरचेंज पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा NH-48 ग्लोबल सिटी के पास स्थित है। इसे जोड़ने के लिए नरसिंहपुर के पास से 60 मीटर चौड़ी नई सड़क बनाई जा रही है। पटौदी-रेवाड़ी हाईवे से जुड़ने पर ग्लोबल सिटी को दक्षिण में मानेसर और KMP एक्सप्रेसवे की ओर भी कनेक्टिविटी मिलेगी।

पहले चरण का 65% काम पूरा
ग्लोबल सिटी परियोजना द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 1,003 एकड़ में विकसित की जा रही है। यह सेक्टर 36, 36बी, 37, 37ए और 37बी में फैली होगी। HSIIDC सेक्टर 36बी, 37ए और 37बी में पहले चरण के तहत 587 एकड़ जमीन पर विकास कार्य करा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में बुनियादी ढांचे का करीब 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी काम जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिजनेस और रिहायशी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी
ग्लोबल सिटी को एक इंटीग्रेटेड बिजनेस और रेजिडेंशियल डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित करने की योजना है। यह मिक्स्ड यूज लैंड वाली टाउनशिप होगी। यहां ऑफिस टावर, रिहायशी इमारतें, रिटेल स्पेस, होटल, अस्पताल, स्कूल, मैरिज पैलेस और कम्युनिटी सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। तीनों हाईवे से कनेक्टिविटी मिलने के बाद निवेशकों और यहां आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। योजना का उद्देश्य ग्लोबल सिटी के विकसित होने के बाद बढ़ने वाले यातायात को संभालना और आसपास के प्रमुख रास्तों से पहुंच आसान बनाना है।

Related Posts

बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’

रायपुर बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’ बाल अधिकारों की रक्षा और विद्यालयों में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से…

विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ओ.एन.ओ.एस के माध्यम से 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक मिली पहुँच

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) और इंदिरा गांधी कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581