खनन और सड़क निर्माण के बीच हाथियों को मिला सुरक्षित रास्ता, झारखंड में 600 के करीब हाथियों का बसेरा

रांची
झारखंड में हाथियों की आवाजाही के तीन नए कारिडोर सामने आए हैं। दलमा से निकलकर हाथी रांची और लोहरदगा होते हुए गिरिडीह-हजारीबाग के रास्ते दुमका तक जा रहे हैं। इसके अलावा गिरिडीह-बोकारो के रास्ते रामगढ़ तक भी उनका विचरण हो रहा है। सितंबर में मानसून समाप्त होने के बाद जंगलों की सैटेलाइट और डिजिटल तस्वीरों से इन मार्गों की पुष्टि हुई।

लगातार पांचवें साल इन क्षेत्रों में 30 से अधिक हाथियों का झुंड विचरण करता मिला है। वन्यजीव विशेषज्ञ शहजाद आलम के अनुसार, खनन और सड़क निर्माण जैसी गतिविधियों से पारंपरिक कारिडोर में हाथियों की आवाजाही बाधित हुई है। ऐसे में नए रास्ते उनके जीवन की रक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इन मार्गों पर भोजन की पर्याप्त व्यवस्था भी है।

नए रास्तों ने हाथियों का जीवन किया सुरक्षित
नए रास्तों पर औद्योगिक और खनन गतिविधियां कम हैं। रात में यहां शांति रहती है, जिससे हाथियों को परेशानी नहीं होती। पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हजारीबाग के पास रांची-पटना नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर को छोड़कर हाथियों की आवाजाही में कोई बड़ी बाधा नहीं है। दुमका से रामगढ़ तक उनकी आवाजाही हो रही है।

उन्होंने इन मार्गों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यहां तोड़फोड़ की अनुमति नहीं होनी चाहिए। मिश्रा के अनुसार, 2022 से 2026 तक हाथियों की संख्या में कमी नहीं हुई है और इसकी वजह नए कारिडोर हो सकते हैं। राज्य सरकार के मुताबिक झारखंड के जंगलों में अभी 600 के करीब हाथी हैं। हालांकि दो साल पहले केंद्र सरकार की गणना में संख्या का अंतर है।

Related Posts

बेंगलुरु-गुजरात से बिहार जाने वालों की टेंशन खत्म, छठ से पहले रेलवे ने बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें

भोपाल/नर्मदापुरम  छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया है. पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए…

स्वच्छ और आधुनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा, प्रदेश में होगा ई-बसों का विस्तार-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में स्वच्छ और आधुनिक परिवहन को मिलेगा नया विस्तार ई-बसों के संचालन और चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार से ग्रीन मोबिलिटी को मिलेगी नई गति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581