त्रिपुरा में गश्त के दौरान BSF जवानों पर हमला, पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा

अगरतला
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर के आशाबाड़ी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. यह जानकारी मंगलवार को सिपाहीजाला के पुलिस अधीक्षक बिजॉय देबबर्मा ने दी। 

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, घटना 2 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे हुई थी. BSF के जवान सीमा पर ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में  तस्करी की कोशिश देखी. जवानों ने जब इसमें शामिल लोगों को रोकने की कोशिश की तो उनके बीच झड़प हो गई. आरोप है कि तस्करों ने BSF जवानों पर पत्थर फेंके और उन पर हमला करने की कोशिश की। 

पुलिस के मुताबिक, BSF जवानों ने कथित तौर पर तस्करी के लिए ले जाई जा रही गांजे की खेप जब्त कर ली. इसके बाद वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए. हालांकि, कुछ समय बाद वे अन्य लोगों के साथ वापस लौटे और सड़क को रोकने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान BSF के एक असिस्टेंट कमांडेंट अपने जवानों के साथ इलाके की ओर जा रहे थे. आरोप है कि वहां पहुंचने पर असिस्टेंट कमांडेंट और उनके साथ मौजूद जवानों पर हमला कर दिया गया. इस दौरान उनके हथियार भी छीन लिए गए। 

दो जवान और असिस्टेंट कमांडेंट घायल
हमले में BSF के दो कांस्टेबल और एक असिस्टें
ट कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और BSF की टीम मौके पर पहुंची और घायल जवानों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस अधीक्षक बिजॉय देबबर्मा ने घटना को बेहद गंभीर और अस्वीकार्य बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया है. घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल बाकी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Posts

गुजरात में NCB की बड़ी कार्रवाई, तहखाने में मिली ड्रग्स बनाने की लैब और 20 तरह के केमिकल

अहमदाबाद अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सरखेज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। एक मकान के तहखाने में चल रही…

कोलकाता के गुरुद्वारे पहुंचे CM शुभेंदु अधिकारी, पिछली सरकार की तुष्टिकरण नीति पर साधा निशाना

नई दिल्ली  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार केवल मुसलमानों को ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581