छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई सौगात, अमित शाह आज करेंगे विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन

रायपुर.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. एक दिवसीय प्रवास में शाह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक निजी अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे.

इसके बाद राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव 2026 के समापन में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल होंगे. मंच से वह प्रदेश के लाखों महिलाओं को दिवाली से पहले महतारी वंदन योजना की राशि भी जारी करेंगे.

दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे. दोपहर 1:15 बजे पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे. यहां से दोपहर 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे. उनके दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है. एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से मंडी रोड, पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल जाएंगे. दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पीपल वन का करेंगे लोकार्पण
अस्पताल कार्यक्रम के बाद अमित शाह शाम 5:05 बजे सड़क मार्ग से नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे. शाम 5:30 बजे वहां पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद शाम 5:50 बजे पीपल वन से रवाना होकर राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे.

राज्योत्सव 2026 में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे. यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त किश्त जारी करेंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है.

Related Posts

जनगणना-2027 से पहले बिहार में नगर निकायों की सीमाएं बदलने की तैयारी, आठ जिलों से मिले प्रस्ताव

पटना  बिहार में नए नगर निकायों के गठन और पुराने निकायों के क्षेत्र विस्तार की योजना पर जिलों की सुस्ती भारी पड़ रही है। नगर विकास एवं आवास विभाग की…

लखनऊ में पीएम मोदी का कार्यक्रम, 40 ट्रेड और छह जोन के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

 लखनऊ विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में देशभर के आईटीआई के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581