बिहार में बदलने जा रही सरकार: नीतीश कुमार का इस्तीफा 12 को, 14 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह

पटना.

बिहार में नई सरकार (Bihar New Government Formation) के गठन की प्रक्रिया अगले दस दिनों बाद शुरू हो जाएगी। नीतीश कुमार 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। संभावना है कि 14 अप्रैल को बिहार में नए मुख्यमंत्री पद का शपथ होगा। नए मुख्यमंत्री के साथ नए मंत्रिमंडल का भी शपथग्रहण होगा।

नौ अप्रैल को दिल्ली के लिए हो रहे रवाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, दस अप्रैल को वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को वह दिल्ली लौटेंगे और अगले दिन यानी 12 अप्रैल को उनका इस्तीफा होगा।

13 अप्रैल को एनडीए की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर
एनडीए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर विधिवत मुहर लग जाएगी। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। उसी दिन एनडीए के नए विधायक दल के नेता राज्यपाल को अपनी सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नए कार्यकाल का इसी महीने आरंभ
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चौथा कार्यकाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी महीने आरंभ करेंगे। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार देश भर के विभिन्न प्रदेशों से जदयू के पदाधिकारी पटना पहुंचेंगे और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी होनी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार का संबोधन होगा। यह पहली बार होगा जब वह मुख्यमंत्री पद पर रहे बिना जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।

16 मार्च को राज्यसभा का सदस्य चुने गए थे नीतीश
नीतीश कुमार इसी महीने की 16 तारीख को राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित हुए थे। संवैधानिक प्राविधानों के अनुसार राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के बाद उन्हें अगले 14 दिनों के अंदर इस्तीफा देना था। इस संवैधानिक वजहों से 30 मार्च को नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसी दिन कुछ ही घंटे के भीतर उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया था।

Related Posts

धौलपुर में रेलवे ट्रैक पर 121 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे ने आम लोगों के लिए जारी की सख्त चेतावनी

धौलपुर बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना धौलपुर-सरमथुरा रेल खंड पर धौलपुर जंक्शन से गढ़ी सांधरा स्टेशन तक नई रेल लाइन का रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की ओर से 31 अक्टूबर को निरीक्षण…

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना. लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के बाहर लगे शीशे को एक बार फिर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर तोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581