बुकिंग कैंसिल करने के बावजूद अग्रिम राशि नहीं लौटाई, लिवस्पेस इंडिया को उपभोक्ता आयोग ने दिया बड़ा झटका

भोपाल
 मॉड्यूलर फर्नीचर की बुकिंग रद कराने के बावजूद अग्रिम राशि नहीं लौटाना लिवस्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भारी पड़ गया। भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को उपभोक्ता के 25 हजार रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने और मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 15 हजार रुपये देने का आदेश दिया है। इस तरह कंपनी को ब्याज के अतिरिक्त 15 हजार रुपये हर्जाना भी देना होगा।

भोपाल के सलैया निवासी प्रतीक सारस्वत ने 25 जुलाई 2025 को लिवस्पेस शोरूम में माड्यूलर फर्नीचर बनवाने के लिए 25 हजार रुपये बुकिंग राशि जमा की थी। उन्हें बताया गया था कि 48 घंटे के भीतर बुकिंग रद कराने पर पूरी राशि बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी। उत्पाद और उनकी कीमतें पसंद नहीं आने पर प्रतीक ने अगले ही दिन, 26 जुलाई को बुकिंग रद कर रिफंड मांगा। इसके बावजूद कंपनी ने राशि लौटाने के बजाय 12 अगस्त 2025 को 25 हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर जारी कर दिया।

रिफंड नहीं मिलने पर प्रतीक ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई और कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा। समाधान नहीं होने पर उन्होंने 26 सितंबर 2025 को जिला उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि कंपनी अग्रिम राशि नहीं लौटाने के समर्थन में कोई स्पष्ट अनुबंध या संबंधित शर्तें प्रस्तुत नहीं कर सकी। आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए रिफंड, ब्याज और मानसिक क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया।

Related Posts

दीपोत्सव के अवसर पर अखंड रामायण पाठ, ब्राह्मण सेवा और पांच हजार से अधिक लोगों के लिए महाअन्नदान का आयोजन

अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला, डिजिटल माध्यम से प्रज्ज्वलित होंगे एक लाख दीप योगी सरकार के 30 लाख दीप प्रज्ज्वलन…

प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष और मर्यादा की प्रेरणा देता है: ओपी चौधरी

प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता है: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री ने रायगढ़ में तीर्थयात्रा से लौटे 981 वरिष्ठ नागरिकों का किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581