ईशान किशन को पछाड़कर अभिषेक शर्मा ने हासिल किया पहला स्थान, दुनिया के टॉप बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड दौरे पर T20I सीरीज में बल्ले से धमाल मचा रहे अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का ताज अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़ने का फायदा भारतीय सलामी बल्लेबाज को ICC रैंकिंग में मिला है। अभिषेक ने ताजा ICC T20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने ही साथी ईशान किशन को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। ईशान ने इस साल जुलाई में अभिषेक को पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा किया था, लेकिन अब भारतीय बल्लेबाजों के बीच शीर्ष स्थान की जंग में बाजी फिर पलट गई है।

अभिषेक शर्मा ने एक शतक से पलट दी बाजी
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने केवल 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 38 गेंदों पर 113 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली।

इस शानदार प्रदर्शन का असर अब ICC की ताजा रैंकिंग में भी दिखाई दिया है। अभिषेक ने ICC T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले जुलाई 2025 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पीछे छोड़कर पहली बार नंबर-1 की कुर्सी हासिल की थी। हालांकि, इसी साल जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद ईशान किशन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर अभिषेक ने एक बार फिर नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है।

ईशान किशन 2 पायदान खिसके
ईशान किशन को 2 पायदान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान एक स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। ICC T20I बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज शुमार हैं। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर 5 पायदान लुढ़कने के बाद 9वें स्थान पर चले गए हैं। तिलक वर्मा 10वें स्थान पर बरकरार हैं। ICC T20I बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग इंग्लैंड के 3 बल्लेबाज शामिल हैं। इनमें हैरी ब्रूक, जोस बटलर और फिल साल्ट हैं। ब्रूक चौथे, बटलर 5वें जबकि साल्ट 7वें स्थान पर हैं। तीनों को एक-एक पायदान का फायदा हुआ है।

अक्षर पटेल फिसले, टॉप-10 में कोई भारतीय गेंदबाज नहीं
टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया है। अक्षर पटेल एक स्थान फिसलकर 11वें नंबर पर आ गए हैं। अर्शदीप सिंह 15वें और जसप्रीत बुमराह 27वें स्थान पर हैं। अक्षर और अर्शदीप न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में खेल रहे हैं। बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है।

अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे और इंग्लैंड के राशिद खान तीसरे स्थान पर हैं।

टॉप-10 ऑलराउंडर्स में भी कोई भारतीय नहीं
चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हार्दिंक पंड्या अब भी सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय ऑलराउंडर बने हुए हैं। वे 184 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 13वें स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 और पाकिस्तान के सईम अयूब नंबर-2 ऑलराउंडर हैं।

टेम्बा बावुमा दूसरे स्थान पर आए, स्टीव स्मिथ नीचे फिसले
टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक पहले नंबर पर बने हुए हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने वाले साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा को 4 स्थान का फायदा हुआ और वो अब दूसरे नंबर पर आ गए। स्टीव स्मिथ को 3 स्थान का नुकसान हुआ और वो 5वें नंबर पर आ गए जबकि रचिन रविंद्र को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 5वें से छठे स्थान पर आ गए। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऋषभ पंत 7वें जबकि कप्तान शुभमन गिल 9वें स्थान पर बने हुए हैं। यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का फायदा हुआ और वो 11वें नंबर पर आ गए।

बाबर आजम को नुकसान, बेन डकेट-हैरी ब्रुक को हुआ फायदा
वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि बाबर आजम को दो स्थान का नुकसान हुआ और वो 7वें से 9वें नंबर पर आ गए। विराट कोहली दूसरे, रोहित शर्मा तीसरे जबकि केएल राहुल 10वें नंबर पर बने हुए हैं। हैरी ब्रुक को छह स्थान का फायदा हुआ और वो 8वें नंबर पर आ गए जबकि बेन डकेट को भी 6 स्थान का फायदा हुआ और वो 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जो रूट को 2 स्थान का नुकसान हुआ और वो टॉप-10 से बाहर हो गए और 11वें नंबर पर आ गए।

मार्को यानसेन बने नंबर 1
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन 5 स्थान की छलांग लगाते हुए पहले स्थान पर आ गए जबकि जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 5वें से छठे नंबर पर आ गए। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि केशव महाराज एक स्थान का छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर आ गए। कुलदीप यादव 5वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि शाहीन अफरीदी ने दो स्थान का छलांग लगाया और वो अब छठे स्थान पर आ गए।

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजेई 13 स्थान की छलांग लगाते हुए 7वें नंबर पर आ गए जबकि नामिबीया के बर्नार्ड
शोल्ट्ज 9 स्थान की छलांग लगाकर 8वें स्थान पर आ गए। जोफ्रा आर्चर को 3 स्थान का नुकसान हुआ और वो 10वें नंबर पर खिसक गए। टी20आई गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को 7 स्थान का फायदा हुआ और वो 7वें स्थान पर आ गए। अक्षर पटेल को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 10वें से 11वें नंबर पर पहुंच गए। टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में मार्को यानसेन एक स्थान की छलांग लगाते हुए पहले नंबर पर काबिज हो गए।

संजू सैमसन टॉप-2 से बाहर, रोहित नंबर 1, इशान, अभिषेक लिस्ट में; T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय ओपनर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 124 पारियों में कुल 184 छक्के लगाए थे जबकि इस लिस्ट में स्टार भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581