Ranji Trophy: प्रियांशु मोलिया ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 321 रन बनाकर बने बड़ौदा के सबसे बड़े स्कोरर

बड़ौदा 

21 साल के प्रियांशु मोलिया ने तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बड़ौदा के इस बल्लेबाज ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ नाबाद 321 रन की पारी खेली। 

इसके साथ ही वह बड़ौदा की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. यह मुकाबला वडोदरा के र‍िलायंस क्रिकेट स्टेड‍ियम में जारी है. मैच का मंगलवार को दूसरा द‍िन था। 

प्रियांशु ने अपनी  इस पारी के दौरान 492 गेंदों का सामना किया. उन्होंने 36 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी की बदौलत बड़ौदा ने पहली पारी में 616 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

तोड़ दिया दिग्गजों का रिकॉर्ड
प्रियांशु ने बड़ौदा के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के मामले में गुल मोहम्मद का 319 रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इस सूची में दीपक हुड्डा 293 रन के साथ तीसरे, विजय हजारे 288 रन के साथ चौथे और जैकब मार्टिन 271 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

वहीं 21 साल की उम्र में तिहरा शतक जड़कर प्रियांशु भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए हैं. बड़ौदा की पारी के बाद जम्मू-कश्मीर ने भी अपनी पहली पारी शुरू कर दी. दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने बिना विकेट गंवाए 6 रन बना लिए थे। 

 

 

Related Posts

मुंबई से पंजाब पहुंचे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप के बदले हुए ट्रेड पर रिकी पोंटिंग ने खोले टीम के प्लान

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड होकर आए हार्दिक पंड्या को…

मुंबई इंडियंस के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े महेला जयवर्धने, WPL 2027 के लिए संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली विमेंस प्रीमियर लीग के 2027 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा रणनीतिक दांव चलते हुए श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कप्तान महेला जयवर्धने को अपनी महिला टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581