हक की लड़ाई में सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नियमितीकरण और सम्मानजनक वेतन की मांग से गरमाया माहौल

कोयलीबेड़ा 

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंगलवार को कोयलीबेड़ा विकासखंड की सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने तहसील कार्यालय के सामने स्थित रंगमंच में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचीं महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे वर्षों से शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा अन्य विभागों के काम भी उनसे लिए जाते हैं।

संयुक्त मंच की प्रमुख मांगें

मंच ने नियमितीकरण होने तक श्रम कानून के तहत कार्यकर्ताओं को 30 हजार और सहायिकाओं को 25 हजार 500 रुपये मासिक मानदेय देने की मांग की। कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक और सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर सीधे पदोन्नति देने, पदोन्नति में आयु सीमा समाप्त करने तथा समूह बीमा, पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ की सुविधा देने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री और विभाग के मंत्रियों को सौंपा गया ज्ञापन

ज्ञापन में आकस्मिक मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ताओं को पांच लाख और सहायिकाओं को तीन लाख रुपये की एकमुश्त राशि तथा मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष एक हजार रुपये मानदेय वृद्धि की मांग भी शामिल है। ज्ञापन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विभागीय सचिव के नाम सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

 

Related Posts

माता-पिता से भी बड़े हैं यीशु मसीह’ कहकर धर्मांतरण का आरोप, गुरुग्राम में पुलिस की कार्रवाई

गुरुग्राम. मां-बाप काम पर निकल जाते थे, बच्चे झुग्गी में अकेले रह जाते थे। इसी मौके का फायदा उठाकर चार महिलाएं हर शनिवार झुग्गी में पहुंच जाती थीं। हाथ में…

सेन महाराज चौक पर 161 वां साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम एवं हनुमानचालीसा पाठ के साथ सम्पन्न हुआ।

भोपाल  सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन भोपाल के जिला महामंत्री श्री दीपक सराठे ने बताया कि आज राजधानी भोपाल के सेन महाराज चौक पर ,,भाजपा नेता एवं सेन समाज प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581