वाराणसी में 8.52 लाख लोगों को मिलेगी सीवरेज सुविधा, 8.22 लाख को मिलेगा शुद्ध पेयजल

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में अटल नवीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन-2.0 (अमृत-2.0) के तहत वाराणसी और लखनऊ में सीवरेज एवं पेयजल से जुड़ी 7 परियोजनाओं के व्यय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं के पूरा होने से दोनों शहरों में लाखों लोगों को सीवरेज और शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। परियोजनाओं से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को शत-प्रतिशत कवरेज देने का लक्ष्य है।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वाराणसी में सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुराने ट्रांस वरुणा क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट-2बी और 2सी जोन सहित नवविस्तारित क्षेत्रों में परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें लहरतारा और चितईपुर जोन में सीवरेज व्यवस्था का विस्तार भी शामिल है। इन परियोजनाओं से वाराणसी में लगभग 8 लाख 52 हजार लोगों को सीवरेज सुविधा का लाभ मिलने का अनुमान है।

पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वाराणसी के पुराने ट्रांस वरुणा क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट-2बी और 2सी जोन में पेयजल विस्तार एवं सुधार की योजना बनाई गई है। इसके अलावा नवविस्तारित लहरतारा और चितईपुर जोन में भी पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर वाराणसी में लगभग 8 लाख 22 हजार लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा।

लखनऊ के 1.56 लाख लोगों को पेयजल की सुविधा
लखनऊ में अमृत-2.0 के तहत पेयजल डिस्ट्रिक्ट-डी के तहत ऐशबाग, आलमनगर और केशरीखेड़ा वार्ड में पेयजल से संबंधित परियोजना शामिल है। इससे लगभग 1 लाख 56 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। परियोजना से जुड़े क्षेत्र को पेयजल व्यवस्था से शत-प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य है।

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगी खर्च
सातों परियोजनाओं के लिए केंद्रांश के रूप में 696.42 करोड़ रुपये, राज्यांश के रूप में 1866.40 करोड़ रुपये, निकायांश के रूप में 222.85 करोड़ रुपये और सेंटेज के रूप में 113.95 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना है

Related Posts

जींद से सोनीपत का सफर होगा तेज, रेलवे ने 110 KM की स्पीड से ट्रेन चलाने को दी मंजूरी

जींद. रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जींद से सोनीपत ट्रैक पर जल्द ही ट्रेनों की गति बढ़ने वाली है। जींद-सोनीपत रेलवे मार्ग पर अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति…

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

चंडीगढ़. कनाडा में वाहन चोरी और उन्हें विदेश भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पील रीजनल पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581