राजस्थान के रॉयल गांव में मिला 12 मिलियन टन यूरेनियम भंडार, 500 बीघा से ज्यादा जमीन का होगा अधिग्रहण

सीकर
 राजस्थान अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र के रॉयल गांव में प्रदेश का पहला यूरेनियम प्लांट स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। 500 बीघा से अधिक जमीन अधिग्रहित की जानी है। प्रशासन खातेदारों का छह महीने तक सर्वे कराएगा। इसमें उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति, खेती और रोजगार के लिए नौकरी पर निर्भरता का आकलन किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा तय किया जाएगा। अगले साल अप्रैल तक जमीन अधिग्रहण पूरा करने की तैयारी है।

सीकर से पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगा पानी
प्लांट के लिए सीकर शहर से पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद और यूसीआईएल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हो चुका है। इसके अलावा झुंझुनूं के उदयपुरवाटी क्षेत्र के जहाज और नृसिंहपुरी तथा नीमकाथाना क्षेत्र में भी यूरेनियम के भंडार मिलने की संभावना है। रॉयल परियोजना के बाद इन क्षेत्रों में भी सर्वे कराया जा सकता है।

12 मिलियन टन यूरेनियम भंडार की पुष्टि
खंडेला क्षेत्र के रॉयल गांव में 1,086.46 हेक्टेयर क्षेत्र में यूरेनियम भंडार होने की वर्ष 2005 में पुष्टि हुई थी। यहां करीब 12 मिलियन टन यूरेनियम भंडार होने की संभावना जताई गई है। खनिज विभाग ने यूसीआईएल के आवेदन पर वर्ष 2022 में खनन के लिए आशय पत्र (एलओआई) जारी किया था।

3,000 करोड़ रुपए का निवेश
प्रोजेक्ट पर करीब 3,000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इससे सीकर जिले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। रॉयल और सुहागपुरा गांवों में करीब 400 फीट गहराई तक खुदाई कर यूरेनियम निकाला जाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, यहां चट्टानों के बीच धार के रूप में यूरेनियम मिला है। इसकी गुणवत्ता झारखंड में पाए जाने वाले यूरेनियम के समान बताई गई है। खनन के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया भी जारी है।

प्रोजेक्ट पर एक नजर
    1998: यूरेनियम की प्रारंभिक जानकारी मिली
    1999: ड्रिलिंग से खुदाई शुरू हुई
    2005: यूरेनियम भंडार की पुष्टि हुई
    2016: प्रोजेक्ट के लिए कवायद शुरू हुई
    1 किमी: यूरेनियम खनन के लिए सुरंग की लंबाई
    6 मीटर: सुरंग की चौड़ाई
    22 करोड़ रुपये: सुरंग पर खर्च का अनुमान
    3,000 करोड़ रुपये: प्रोजेक्ट की अनुमानित कुल लागत
    12 मिलियन टन: रॉयल में यूरेनियम भंडार होने की संभावना
    1,086.46 हेक्टेयर: यूरेनियम भंडार वाला क्षेत्र

 

Related Posts

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

अम्बिकापुर  स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल लखपति दीदी बन रही हैं बल्कि अपनी आजीविका के नए साधन भी विकसित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581