शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दान-पुण्य और रात्रि जागरण, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त।

 शरद ऋतु की शीतल चांदनी, छतों पर रखी खीर और मां लक्ष्मी की आराधना। शरद पूर्णिमा की रात आस्था, आरोग्य और समृद्धि का संदेश लेकर आएगी। 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा और व्रत की पूर्णिमा मनाई जाएगी।

इस अवसर पर श्रद्धालु मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, कुबेर और इंद्र की पूजा-अर्चना करेंगे। मिथिलांचल में नवविवाहित वर के घर पारंपरिक कोजगरा उत्सव की रौनक दिखेगी।

पंडित राकेश झा ने पंचांगों के हवाले से बताया कि आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पर रेवती नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग रहेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। इसी विश्वास के साथ लोग खीर को रातभर चांदनी में रखते हैं। मान्यता है कि चंद्रमा की किरणों के संपर्क में आने से खीर में विशेष गुण आ जाते हैं।

मां लक्ष्मी की आराधना से समृद्धि की कामना
पौराणिक मान्यताओं में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इसे मां लक्ष्मी के प्राकट्य से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जागकर उनकी आराधना करने वाले भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इसी कारण इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

इस दिन श्रद्धालु गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ करेंगे। रात में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा, विष्णु सहस्रनाम का पाठ तथा दीपदान की परंपरा निभाई जाएगी। मां लक्ष्मी के साथ कुबेर और इंद्र की पूजा कर धन-धान्य, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की जाएगी।

कई घरों में घी का दीपक जलाकर रात्रि जागरण भी किया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने की परंपरा विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। इस रात चंद्रमा की किरणें अमृत के समान गुणकारी होती हैं और खीर ग्रहण करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है

मिथिला में नवविवाहित वर का मनेगा कोजगरा
मिथिलांचल में शरद पूर्णिमा का संबंध नवविवाहित वर के कोजगरा उत्सव से भी है। 25 अक्टूबर को नवविवाहित वर के घर यह पारंपरिक पर्व मनाया जाएगा।

इस अवसर पर वधू पक्ष की ओर से वर के लिए नए वस्त्र, पान, मखाना, मिठाई, पाग, नारियल, सुपारी, धान, फल और अन्य पूजन व भोज्य सामग्री भेजी जाती है।

सामग्री को बांस के डाले में सजाकर भेजने की परंपरा भी है। 26 अक्टूबर को पूर्णिमा स्नान-दान और महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी।

पंडित डॉ. राघव नाथ झा ने बताया कि दोनों तिथियों से जुड़ी परंपराओं का धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन में विशेष महत्व है। खासतौर पर मिथिला में कोजगरा नवविवाहित वर के प्रथम कोजगरा के रूप में विशेष उल्लास से मनाया जाता है।

इस अवसर पर गोसाउन घर में कुलदेवता-कुलदेवी की पूजा-अर्चना और माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। नवदंपति को सुमन करने, मखाना-पान तथा पारंपरिक उपहारों के आदान-प्रदान की परंपरा है।

परिजनों और संबंधियों के जुटने से यह पर्व पारिवारिक आत्मीयता, नव दांपत्य के सम्मान और सुख-समृद्धि की मंगलकामना का अवसर बनता है।

शरद पूर्णिमा पूजा के शुभ मुहूर्त:
    अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:11 से 11:56 बजे तक
    शुभ योग मुहूर्त: दोपहर 12:58 से 2:23 बजे तक
    प्रदोष काल: शाम 5:12 से 7:53 बजे तक
    अमृत मुहूर्त: शाम 6:48 से रात 8:23 बजे तक

 

Related Posts

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581