एशियन पैरा गेम्स: महिला से कथित दुर्व्यवहार के मामले में भारतीय खिलाड़ी पर कार्रवाई, जापान से भेजा वापस

  नागोया

जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर आरोपों में घिर गए हैं. 40 वर्षीय शेख पर एक महिला होटल कर्मचारी के यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. शिकायत के बाद जापानी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और मंगलवार को भारत वापस भेज दिया. अब पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) उनके खिलाफ आजीवन बैन लगाने पर विचार कर रही है। 

भारतीय दल के एक सूत्र के मुताबिक, कथित घटना सोमवार को उस होटल में हुई, जहां भारतीय पैरा स्विमिंग टीम ठहरी हुई थी. बताया गया है कि महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी शेख के कमरे में अपना काम कर रही थी, तभी कथित घटना हुई. इसके बाद शिकायत स्थानीय आयोजन समिति और भारतीय दल के अधिकारियों तक पहुंची. आयोजन समिति ने भी भारतीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। 

शिकायत के बाद जापानी पुलिस ने शेख को हिरासत में लिया. इसके अगले दिन मंगलवार को उन्हें भारत भेज दिया गया. शेख को एशियन पैरा गेम्स में निर्धारित स्पर्धाओं में हिस्सा लेना था, लेकिन वह किसी भी इवेंट में उतरे बिना ही लौट गए। 

PCI लगा सकता है आजीवन बैन
इस मामले में PCI सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है. इसमें शेख पर आजीवन बैन लगाने का प्रस्ताव भी शामिल बताया जा रहा है. हालांकि, अभी इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, खेलों के बाद मामले की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद औपचारिक निर्णय लिया जा सकता है। 

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम शेख?
बिहार के रहने वाले मोहम्मद शम्स आलम शेख भारतीय पैरा स्विमिंग के अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं. वर्ल्ड पैरा स्विमिंग के रिकॉर्ड के मुताबिक, वह पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 कैटगरी में वर्ल्ड  नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर चुके हैं। 

शेख ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. वहां उन्होंने 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते थे. इसके अलावा, 2025 में रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में उन्होंने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड जीता था और भारतीय तथा एशियाई रिकॉर्ड बनाए थे। 

नागोया में हो रहे 2026 एशियन पैरा गेम्स में शेख लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन आरोपों के बाद उन्हें प्रतियोगिता से लौटना पड़ा। 

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581