एशियन पैरा गेम्स: महिला से कथित दुर्व्यवहार के मामले में भारतीय खिलाड़ी पर कार्रवाई, जापान से भेजा वापस

  नागोया

जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर आरोपों में घिर गए हैं. 40 वर्षीय शेख पर एक महिला होटल कर्मचारी के यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. शिकायत के बाद जापानी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और मंगलवार को भारत वापस भेज दिया. अब पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) उनके खिलाफ आजीवन बैन लगाने पर विचार कर रही है। 

भारतीय दल के एक सूत्र के मुताबिक, कथित घटना सोमवार को उस होटल में हुई, जहां भारतीय पैरा स्विमिंग टीम ठहरी हुई थी. बताया गया है कि महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी शेख के कमरे में अपना काम कर रही थी, तभी कथित घटना हुई. इसके बाद शिकायत स्थानीय आयोजन समिति और भारतीय दल के अधिकारियों तक पहुंची. आयोजन समिति ने भी भारतीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। 

शिकायत के बाद जापानी पुलिस ने शेख को हिरासत में लिया. इसके अगले दिन मंगलवार को उन्हें भारत भेज दिया गया. शेख को एशियन पैरा गेम्स में निर्धारित स्पर्धाओं में हिस्सा लेना था, लेकिन वह किसी भी इवेंट में उतरे बिना ही लौट गए। 

PCI लगा सकता है आजीवन बैन
इस मामले में PCI सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है. इसमें शेख पर आजीवन बैन लगाने का प्रस्ताव भी शामिल बताया जा रहा है. हालांकि, अभी इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, खेलों के बाद मामले की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद औपचारिक निर्णय लिया जा सकता है। 

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम शेख?
बिहार के रहने वाले मोहम्मद शम्स आलम शेख भारतीय पैरा स्विमिंग के अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं. वर्ल्ड पैरा स्विमिंग के रिकॉर्ड के मुताबिक, वह पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 कैटगरी में वर्ल्ड  नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर चुके हैं। 

शेख ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. वहां उन्होंने 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते थे. इसके अलावा, 2025 में रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में उन्होंने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड जीता था और भारतीय तथा एशियाई रिकॉर्ड बनाए थे। 

नागोया में हो रहे 2026 एशियन पैरा गेम्स में शेख लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन आरोपों के बाद उन्हें प्रतियोगिता से लौटना पड़ा। 

Related Posts

हार्दिक पंड्या के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य? कप्तान गिल ने दिया फिटनेस टेस्ट का संकेत

नई दिल्ली  हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हर कोई इस स्टार…

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581