भारतीय सेना में हिमाचल के दंपती का कमाल, अमित और राधिका एक साथ बने लेफ्टिनेंट कर्नल

 हमीरपुर
 हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के पति-पत्नी भारतीय सेना में एक साथ लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। विकास खंड टौणी देवी गांव जंडल के होनहार सपूत एवं भारतीय सेना के जांबाज कमांडो लेफ्टिनेंट कर्नल अमित सिंह चौहान व उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल राधिका जग्गी ने भारतीय सेना में समान प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

माउंट एवरेस्ट कर चुके हैं फतह
लेफ्टिनेंट कर्नल अमित सिंह चौहान ने दो बार माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियानों में भाग लेकर विश्व की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा सहित अनेक दुर्गम पर्वत शिखरों पर सफल आरोहण कर साहस अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है।

भावी अफसरों को धार दे रहीं राधिका 
उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल राधिका जग्गी ने भी उत्कृष्ट सैन्य सेवाकाल और बहुमुखी प्रतिभा से विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने प्रतिष्ठित आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए भावी सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण में योगदान दिया।

पिस्टल शूटिंग टीम का भी हिस्सा
राधिका जग्गी उत्कृष्ट सेवाओं और पेशेवर दक्षता के बल पर उन्हें संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत स्टाफ अफसर के रूप में सेवा देने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त वह भारतीय सेना की पिस्टल शूटिंग टीम का भी हिस्सा रही हैं, जहां उन्होंने अपनी निशानेबाजी प्रतिभा, एकाग्रता और अनुशासन का परिचय दिया।

माता-पिता का योगदान
इस सफलता के पीछे अमित चौहान के पिता रणजीत सिंह चौहान व माता जमना देवी के संस्कार, त्याग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का अमूल्य योगदान रहा है।

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581