गकेबरहा टेस्ट में साउथ अफ्रीका की दमदार वापसी, साइमन हार्मर ने तोड़ा डेल स्टेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

 गकेबरहा

साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्ले से ऐसा कमाल किया, जिसने उन्हें इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया. हार्मर ने 82 रनों की शानदार पारी खेलकर डेल स्टेन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने यह उपलब्धि उस वक्त हासिल की, जब साउथ अफ्रीका की टीम मुश्किल में थी और उसे एक बड़ी साझेदारी की सख्त जरूरत थी। 

गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में मंगलवार को मुकाबले के तीसरे दिन (20 अक्टूबर) हार्मर ने 91 गेंदों का सामना किया और 10 चौके के अलावा एक छक्का लगाया. टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर-9 या उससे निचले क्रम पर किसी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज का यह सर्वोच्च स्कोर रहा. पिछला सर्वोच्च स्कोर 76 रन था, जो डेल स्टेन ने 2008 में मेलबर्न टेस्ट के दौरान बनाया था। 

बावुमा के साथ की यादगार साझेदारी
साउथ अफ्रीका की पहली पारी में एक समय 110 रनों के स्कोर तक छह विकेट गिर चुके थे. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और मार्को जानसेन ने सातवें विकेट के लिए 132 रन जोड़कर टीम को संभाला. जानसेन 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हार्मर ने बावुमा का साथ दिया. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 183 रनों की अहम साझेदारी की. साउथ अफ्रीका के टेस्ट इतिहास में आठवें या उससे निचले विकेट के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. मार्क बाउचर और पैट सिमकॉक्स ने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ 195 रन जोड़कर अब तक का रिकॉर्ड कायम रखा है। 

दूसरी ओर, कप्तान टेम्बा बावुमा ने दबाव के बीच धैर्य और तकनीक का शानदार नमूना पेश किया. उन्होंने 334 गेंदों पर 179 रन बनाए, जिसमें 18 चौके के अलावा एक छक्का शामिल रहा. पहले दिन टीम का स्कोर जब दो विकेट पर सिर्फ 12 रन था, तब बावुमा ने जिम्मेदारी संभाली और इनिंग्स को बिखरने नहीं दिया। 

साइमन हार्मर के पास टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा करने का मौका था, लेकिन मार्नस लाबुशेन ने उन्हें बोल्ड कर दिया. टेम्बा बावुमा के मिचेल स्टार्क का शिकार बनने के बाद साउथ अफ्रीका ने 425/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली में एक विकेट के नुकसान पर तीन रन बनाए. कगिसो रबाडा ने निक मैडिनसन को बिना खाता खोले आउट किया। 

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581