इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में मध्य प्रदेश की बढ़ी पकड़, EV इंडेक्स 2025 में हासिल की 7वीं रैंकिंग

भोपाल
 प्रदेश में ई व्हीकल को लेकर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. प्रदेश में पिछले एक साल में ई व्हीकल पंजीयन में 124 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. प्रदेश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों की संख्या बढ़कर 1 लाख 6 हजार 136 पहुंच गई है. ई व्हीकल को लेकर मध्य प्रदेश ने इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स 2025 में बड़ी छलांग लगाते हुए 23वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गया है। 

ई व्हीकल को लेकर सरकार उठाया 
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में ई व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. मध्य प्रदेश ई वाहन नीति 2025 के तहत प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन को मॉडल ईवी सिटी के रूप में चिन्हित किया गया है. इन शहरों में ई व्हीकल के रूप में वातावरण तैयार किया गया है. राज्य सरकार प्रदेश भर में ई बस शुरू की । 

7 माह में 1 लाख ई व्हीकल रजिस्टर्ड
प्रदेश में ई व्हीकल की संख्या तेजी से बढ़ रही है. साल 2024-25 में ई व्हीकल की संख्या सिर्फ 58 हजार 524 थी, जो साल 2025-26 में बढ़कर 1 लाख 31 हजार 158 पहुंच गई है. इसमें 124 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. प्रदेश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की संख्या 54 हजार 108 से बढ़कर 1 लाख 6 हजार 136 पहुंच गई है। 

थ्री व्हीलर वाहनों की संख्या 3 हजार 61 से बढ़कर 19 हजार पहुंच गई है, जबकि फोर व्हीलर वाहनों की संख्या 3486 पहुंच गई है. हालांकि इस साल ई व्हीकल की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. प्रदेश में मार्च से सितंबर माह के बीच 1 लाख 64 ई व्हीकल के रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं. यानि प्रदेश में खरीदे जा रहे वाहनों में 10 फीसदी लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद रहे हैं। 

प्रदेश में 1780 चार्जिंग स्टेशन
प्रदेश में ई व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन को लगातार बढ़ाया जा रहा है. प्रदेश में 1780 चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो चुके हैं. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कपंनियों द्वारा 650 स्टेशन और निजी चार्जिंग प्वाइंट ऑपरेटर द्वारा 1130 स्टेशन संचालित किए जा रहे हैं। 

Related Posts

बरहेट वोटर लिस्ट विवाद: फर्जी दस्तावेजों पर चुनाव आयोग ने मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

 पटना बरहेट विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वंशावली के आधार पर हिंदू महिला मिता देवी को मुस्लिम फातिमा बीबी बनाकर उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर चुनाव आयोग ने सख्ती…

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य से, प्रेप राइट इंस्टीट्यूट, पंचकूला द्वारा आज स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में एक विशेष उद्यमिता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581