सिरोही में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक जिंदा जला; चौथे की हालत गंभीर

सिरोही/आबूरोड
 राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड-रेवदर स्टेट हाईवे पर देर रात दो बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिले। वहीं, एक युवक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही गिरवर चौकी के एएसआई रामनाथ मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतकों की शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उपचार जारी है। मौके पर मंजर देख सिरोही जिले में हाईवे से गुजर रहे लोगों के भी होश उड़ गए।

अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे थे तीन दोस्त
आबूरोड सदर थाना पुलिस के अनुसार चनार निवासी रतन (18), जोराराम (19 और राजू (15) एक ही बाइक पर सवार होकर अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गोपाल आबूरोड से मधुवा जी मंदिर स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दो युवकों के शव क्षतिग्रस्त बाइकों से कई फीट दूर मिले।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। भीषण हादसे में अपनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाकर थाने में रखवा दिया है।

स्पीड में थी दोनों बाइक
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एक युवक का शव आधा जला हुआ और दो के शव बुरी हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों बाइक स्पीड में थी। ऐसे में हादसे के बाद तेज धमाका हुआ और आग लग गई। दो बाइक पर सवार चार लोगों में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Related Posts

शहरों की सफाई व्यवस्था को मिली राहत, हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे हजारों सफाई कर्मचारी

भोपाल अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में तीन नवंबर से जारी सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुक्रवार देर रात समाप्त हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

MP में बिजली व्यवस्था को मिली राहत, 45 हजार आउटसोर्स कर्मियों ने आंदोलन टालने का किया ऐलान

 भोपाल  मध्य प्रदेश के 45 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने दीपावली पर 7 और 8 नवंबर को प्रस्तावित काम बंद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। ऊर्जा सचिव के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581