सिरोही में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक जिंदा जला; चौथे की हालत गंभीर

सिरोही/आबूरोड
 राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड-रेवदर स्टेट हाईवे पर देर रात दो बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिले। वहीं, एक युवक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही गिरवर चौकी के एएसआई रामनाथ मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतकों की शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उपचार जारी है। मौके पर मंजर देख सिरोही जिले में हाईवे से गुजर रहे लोगों के भी होश उड़ गए।

अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे थे तीन दोस्त
आबूरोड सदर थाना पुलिस के अनुसार चनार निवासी रतन (18), जोराराम (19 और राजू (15) एक ही बाइक पर सवार होकर अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गोपाल आबूरोड से मधुवा जी मंदिर स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दो युवकों के शव क्षतिग्रस्त बाइकों से कई फीट दूर मिले।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। भीषण हादसे में अपनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाकर थाने में रखवा दिया है।

स्पीड में थी दोनों बाइक
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एक युवक का शव आधा जला हुआ और दो के शव बुरी हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों बाइक स्पीड में थी। ऐसे में हादसे के बाद तेज धमाका हुआ और आग लग गई। दो बाइक पर सवार चार लोगों में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Related Posts

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति…

दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचेगी आधुनिक शिक्षा और तकनीक की सुविधा

विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में करेंगे स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के निदेशक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581