शहरों की सफाई व्यवस्था को मिली राहत, हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे हजारों सफाई कर्मचारी

भोपाल

अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में तीन नवंबर से जारी सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुक्रवार देर रात समाप्त हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई सकारात्मक वार्ता और प्रमुख मांगों पर मिले ठोस आश्वासन के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। हड़ताल खत्म होते ही शहर में रात्रिकालीन सफाई अभियान शुरू कर दिया गया।
यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात

यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री कृष्णा गौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने बताया कि सीएम के समक्ष कर्मचारियों के नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति और ठेका प्रथा समाप्त करने जैसी मुख्य समस्याएं रखी गईं। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी है, जो एक माह के भीतर चार प्रमुख मांगों पर प्रक्रिया शुरू करेगी।

ज्ञात हो कि राजधानी में हड़ताल के चलते कचरा उठना बंद हो गया था और चारों तरफ गंदगी का अंबार लग गया था। अब काम दोबारा शुरू होने से शनिवार से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आएगी।

इन प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

    नियमितीकरण: विनियमित सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
    विनियमितीकरण: जिन दैनिक वेतन भोगी (दैवेभो) कर्मचारियों की सेवा के 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें विनियमित किया जाएगा।
    वेतन वृद्धि: जो कर्मचारी 10 वर्ष की समय-सीमा के दायरे में नहीं आते, उनका मासिक वेतन बढ़ाकर 18 से 19 हजार रुपये किया जाएगा।
    अनुकंपा नियुक्ति: दिवंगत कर्मचारियों के पति या पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
    ठेका प्रथा: ठेका प्रथा को समाप्त करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को विधिवत प्रस्ताव भेजा जाएगा।

 

Related Posts

बीएसपी कार्मिकों पर सख्ती, तबादले और पदोन्नति में बाहरी दबाव डालने पर नहीं मिलेगी राहत

भिलाई. बीएसपी मैनेजमेंट ने कार्मिकों के प्रमोशन ट्रांसफर के लिए राजनीतिक दबाव बनाने को गंभीरता से लिया है। कार्मिकों के सीधे पीएमओ, राष्ट्रपति व मंत्रालय से शिकायत पर भी रोक…

टमाटर, मिर्च और खीरे की खेती होगी आसान, मुनीमपुर केंद्र में किसानों को मिल रही बीमारी मुक्त पौध की सुविधा

झज्जर  आधुनिक तकनीक के सहारे खेती को आसान, किफायती और लाभकारी बनाने की दिशा में मुनीमपुर स्थित पुष्प उत्पादन एवं उत्कृष्टता केंद्र किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581