कोयला तस्करी रोकने के लिए CISF का विशेष अभियान, डीजल के 4 गैलन और लोहे के पाइप भी मिले

धनबाद
कोयला चोरी, अवैध खनन और कोयले के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की बीसीसीएल इकाई ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। केंद्र सरकार की ‘जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से जिले के 14 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान करीब 200 किलोग्राम अवैध कोयला और लोहे के चार पाइप जब्त किए गए। वहीं, एरिया-4 में अवैध खनन के एक मुहाने की भराई की गई। सीआइएसएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोयला चोरी और अवैध खनन की रोकथाम के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है।

विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए खदानों, कोल डंप, रेलवे साइडिंग और आसपास के संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त और वाहन जांच अभियान भी चलाया गया।

ड्रोन से खदानों और कोल डंप की निगरानी
गोविंदपुर क्षेत्र में 19 अक्टूबर को सुबह 11:40 से दोपहर 12:45 बजे तक ड्रोन से हायर पैच माइंस, जीआरएस रेलवे साइडिंग, तेतुलिया, बाबंडीहा जंगल, आमबगान और महेशपुर माइंस सहित कोल डंप क्षेत्रों की निगरानी की गई। सीआइएसएफ के अनुसार, जांच के दौरान सभी स्थानों की स्थिति सामान्य पाई गई।

जेलगोड़ा क्षेत्र में भी सुबह 11:15 से दोपहर 12 बजे तक ड्रोन सर्विलांस किया गया। इस दौरान सुशी माइंस, बागड़ीगी कोल डंप, मोदीविट्टा माइंस, लक्ष्मी माइंस और बीआर-5 क्षेत्र की निगरानी की गई। यहां भी स्थिति सामान्य मिली।

जांच में डीजल से भरे चार गैलन मिले
गोविंदपुर क्षेत्र में सलानपुर डिपार्टमेंटल माइंस के सिलेक्टर बस्ती के समीप सोमवार तड़के करीब 1:50 बजे स्ट्रीट लाइट ट्रिप होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी-05) ने जांच की।

इस दौरान मौके से डीजल से भरे चार गैलन बरामद किए गए। इन्हें फिलहाल नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित रखा गया है। नियमानुसार डीजल बीसीसीएल प्रबंधन को सौंपा जाएगा। संबंधित स्थल पर सीआइएसएफ की तैनाती नहीं है।

53 वाहनों की जांच
अवैध कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। इसके तहत कुल 53 वाहनों की जांच की गई और एम-परिवहन के माध्यम से वाहनों के दस्तावेजों के सत्यापन की कार्रवाई की गई।

सीआइएसएफ ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ गश्त, ड्रोन निगरानी, छापेमारी तथा त्वरित कार्रवाई दल की तैनाती जारी रहेगी।

सूचना देने की अपील
सीआइएसएफ ने आम लोगों से कोयला चोरी, अवैध खनन और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9341528406 जारी किया गया है। इस नंबर पर केवल संदेश के माध्यम से सूचना देने को कहा गया है, ताकि संबंधित मामलों में त्वरित और गोपनीय कार्रवाई की जा सके।

 

Related Posts

भोपाल में सनसनीखेज वारदात, 150 कैमरों की मदद से पुलिस ने 10 घंटे में दबोचे लुटेरे

भोपाल  राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम इलाके में घूमने पहुंचे युवक-युवतियों के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…

Indian Railway: खाटूश्यामजी जाने वालों को राहत, जानें स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

जयपुर देवउठनी एकादशी और बाबा खाटूश्याम के जन्मोत्सव पर दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं. 18…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581