आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

दिल्ली
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को इस साल जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को व्हाइट-बॉल टीम में शामिल करने पर विचार करना चाहिए. वॉन ने यह बयान तब दिया जब सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. हालांकि, अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक अलग ही राय दी और कहा कि उसे अभी समय देना चाहिए.

अगर वॉन के विचारों पर अमल किया जाता है और वैभव को टीम इंडिया में जगह मिलती है तो वह भारत के लिए पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था.

 क्या बोले माइकल वॉन
वॉन ने कहा कि सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय टीम के माहौल से परिचित कराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, मैं थोड़ा आगे की सोच रहा हूं और मुझे पता है कि शायद हम बहुत जल्दी निष्कर्ष निकाल रहे हैं क्योंकि यह आईपीएल की सिर्फ पहली पारी है. लेकिन कुछ महीनों में इंग्लैंड का व्हाइट-बॉल दौरा आने वाला है और अगर मैं भारतीय क्रिकेट के फैसले लेने वालों में होता, तो मैं उसे उस दौरे पर जरूर ले जाता.

उन्होंने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि वह सीधे प्लेइंग इलेवन में आ जाए क्योंकि टीम में पहले से खिलाड़ी मौजूद हैं. लेकिन उसे भारतीय सेटअप में लाना और उस माहौल से परिचित कराना जरूरी है. अगर उसे एक-दो मैच खेलने का मौका मिल जाए तो शानदार होगा, लेकिन सबसे जरूरी है कि उसे उस दौरे पर ले जाया जाए.

लेकिन अश्विन ने दी ये सलाह
हालांकि, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इस मामले में धैर्य बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी को अपने तरीके से विकसित होने देना चाहिए और उस पर जल्दबाजी में दबाव नहीं डालना चाहिए. अश्विन ने कहा, उसे ऐसा लक्ष्य मत दीजिए. वह अभी कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक बच्चा है. अगर MS Dhoni 45 साल तक खेल सकते हैं और अगर सूर्यवंशी 40 साल तक भी खेलता है, तो उसके पास क्रिकेट में ढाई दशक बाकी हैं. उसे अकेला छोड़ दीजिए, सही समय आने पर वह खुद आगे आएगा.

उन्होंने आगे कहा, “वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि भारत के लिए खेले बिना नहीं रह सकता. वह एक दिन जरूर खेलेगा. लेकिन कब खेलेगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. हम हमेशा इतनी जल्दी में क्यों रहते हैं?”

जहां एक तरफ सूर्यवंशी के भारत के लिए खेलने की चर्चा शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ वह फिलहाल अपनी फॉर्म को जारी रखने पर ध्यान देंगे. राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को Punjab Kings के खिलाफ होगा.

Related Posts

भारत की बल्लेबाजी से कांपे कीवी गेंदबाज, ईडन पार्क में टूट सकता है दर्शकों की मौजूदगी का रिकॉर्ड

नई दिल्ली वेलिंगटन में 199 रनों का लक्ष्य महज 13.2 ओवरों में हासिल कर टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखा दी है. अब ऑकलैंड के ईडन पार्क में…

IND vs NZ: नंबर-5 पर बल्लेबाजी से और खतरनाक हुए तिलक वर्मा, बताया कैसे बदलेंगे अपना गेम प्लान

ऑकलैंड भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ अंदाज भी बदला है. पहले नंबर-3 पर उतरने वाले तिलक अब नंबर-5 या नंबर-6 पर बल्लेबाजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581