नेतन्याहू का बड़ा कदम: इजरायल का लितानी नदी तक कब्जा, मिडल ईस्ट का नक्शा हुआ बदल

यरुशलम

इजरायल- ईरान महायुद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां से मिडिल-ईस्ट का नक्शा हमेशा के लिए बदलता हुआ दिख रहा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने  एक ऐसा ऐलान कर दिया है जिसने तेहरान से लेकर बेरूत तक खलबली मचा दी है. नेतन्याहू ने इजरायली सेना को हुक्म दिया है कि वह लेबनान के अंदर घुसकर ‘लितानी नदी’ तक एक अभेद्य बफर जोन यानी सुरक्षा घेरा तैयार करे. इजरायल अब पीछे हटने के मूड में नहीं है, बल्कि वह दुश्मन के घर में घुसकर कब्जा जमा रहा है ताकि भविष्य में कोई भी इजरायल की उत्तरी सीमा की तरफ आंख उठाकर न देख सके। 

नेतन्याहू के इस एक फैसले से सबसे ज्यादा पसीना ईरान को आ रहा होगा. ईरान की पूरी रणनीति अपने प्रॉक्सी के दम पर चलती है और लेबनान में हिजबुल्लाह उसका सबसे बड़ा और खूंखार मोहरा रहा है. लितानी नदी के दक्षिण का यही वह इलाका है जहां हिजबुल्लाह के लड़ाके अपनी सुरंगें बनाकर, जंगलों में छिपकर और बंकर बनाकर बैठे थे. दशकों से वे इसी इलाके का इस्तेमाल इजरायल के शहरों पर रॉकेट, एंटी-टैंक मिसाइलें और ड्रोन दागने के लिए लॉन्चिंग पैड की तरह करते आ रहे थे। 

हमले की जगह नहीं बचेगी
अब जब इजरायली सेना खुद लितानी नदी तक के इलाके को अपने कब्जे में लेकर वहां एक खाली बफर जोन बना देगी, तो हिजबुल्लाह के पास इजरायल पर हमला करने के लिए कोई जगह ही नहीं बचेगी. ईरान ने हिजबुल्लाह को खड़ा करने में जो अरबों डॉलर और दशकों की मेहनत लगाई थी, वह इस एक फैसले से मिट्टी में मिल जाएगी. ईरान के लिए यह एक बहुत बड़ा रणनीतिक झटका है क्योंकि उसका सबसे ताकतवर हथियार अब इजरायल की पहुंच से बहुत दूर धकेल दिया जाएगा। 

आखिर क्या है यह लितानी नदी और इसका महत्व?
लितानी नदी दक्षिणी लेबनान के भूगोल की एक बेहद अहम लकीर है. यह नदी इजरायल की उत्तरी सीमा से लगभग 30 किलोमीटर अंदर लेबनान में बहती है. रणनीतिक रूप से यह एक प्राकृतिक सीमा का काम करती है. साल 2006 में जब इजरायल और हिजबुल्लाह का युद्ध हुआ था, तब संयुक्त राष्ट्र ने भी एक प्रस्ताव पास करके कहा था कि हिजबुल्लाह के लड़ाकों को लितानी नदी के उस पार ही रहना चाहिए और इस 30 किलोमीटर के इलाके में कोई हथियारबंद गुट नहीं होना चाहिए. लेकिन हिजबुल्लाह ने कभी इसे नहीं माना. अब इजरायल ने तय किया है कि वह किसी अंतरराष्ट्रीय समझौते का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि अपनी सेना के दम पर खुद इस इलाके को खाली करवाकर वहां अपना सुरक्षा घेरा बनाएगा। 

‘हम दुश्मन के इलाके में घुसकर बैठे हैं’
बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा कि इजरायल ने आस-पास के देशों के साथ युद्ध की अपनी पूरी नीति और सोच को बदल दिया है. नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने पहले ही वादा किया था कि वो मिडिल-ईस्ट का चेहरा बदल देंगे, और उन्होंने ऐसा कर दिखाया है. नेतन्याहू ने बताया कि इजरायल ने अब दुश्मन के इलाके के बहुत अंदर तक तीन बड़े बफर जोन बना लिए हैं. पहला गाजा में, दूसरा लेबनान में और तीसरा सीरिया में. उनका संदेश साफ था कि इजरायल अब अपनी सीमाओं के अंदर बैठकर हमलों का इंतजार नहीं करेगा. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अब दुश्मन उन्हें नहीं चौंकाते, बल्कि इजरायल उन्हें चौंकाता है. इजरायल अब इस युद्ध में पूरी तरह से हमलावर है और दुश्मन के इलाके के बहुत अंदर तक पहुंच चुका है। 

Related Posts

हिंदुओं का मजाक उड़ाने पर घिरे इजरायली धर्मगुरु, भारतीयों को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी

तेल अवीव हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं और गाय की पूजा को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने वाले इजरायली-अमेरिकी रब्बी योसी मिजराही विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक…

पोलैंड में सत्ता संघर्ष तेज, कोर्ट प्रेसिडेंट के निलंबन के बीच राष्ट्रपति ने बीच में छोड़ी विदेश यात्रा

वारसॉ  पोलैंड की राजधानी वारसॉ में 30 अक्टूबर 2026 की शाम को उस समय बड़ा संवैधानिक और राजनीतिक संकट खड़ा हो गया, जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक अदालत की आधिकारिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581