एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 3 अक्टूबर को गोल्ड के लिए महामुकाबला

निशिन
 श्रीलंका को एकतरफा सेमीफाइनल में 124 रन के अंतर से रौंदते हुए भारतीय टीम ने शान से एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है. अब 3 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल की लड़ाई होगी. भारतीय समयानुसार खिताबी मुकाबले की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे से होगी. भारत हांगझोऊ में खेले गए पिछले एशियाई खेलों का गोल्ड मेडलिस्ट है। 

महज 45 रन पर ऑलआउट हुआ श्रीलंका
ईशान किशन की नाबाद 80 रन की अर्धशतकीय पारी के बूते भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 169 रन का चैंलेंजिंग टोटल खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका ने पहले ही ओवर में बिना किसी स्कोर के दो विकेट गंवा दिए और 9.5 ओवर आते-आते पूरी टीम ही महज 45 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए जबकि तीन खिलाड़ी रन आउट हुए. पार्ट टाइम स्पिनर अभिषेक शर्मा ने आखिरी के दो विकेट लगातार दो गेंदों पर लेकर श्रीलंका का गेम ओवर कर दिया। 

अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए बांग्लादेश से भिड़ेगा श्रीलंका
श्रीलंका अब बांग्लादेश के खिलाफ प्ले-ऑफ में कांस्य पदक के लिए लड़ेगा, जिसे पाकिस्तान ने दिन में पहले हराया था. कांस्य पदक और फाइनल दोनों शनिवार को यहां आयोजित किए जाएंगे. 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका पहले पावरप्ले के अंदर 31 रन पर छह विकेट गंवा बैठा और अंततः 45 रन पर ऑल आउट हो गया. जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए और फिर अक्षर पटेल भी दो विकेट लेने में सफल रहे. पिच मुश्किल थी, गेंद कभी भी एक्स्ट्रा बाउंस ले रही थी, जिससे बल्लेबाजी कठिन नजर आ रही थी। 

बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा है पाकिस्तान
1 अक्टूबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराते हुए फाइनल का टिकट कटवाया था. मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे. जवाब में साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने नौ गेंद पहले ही चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया था. पिछले एशियन गेम्स में पाकिस्तान को कोई मेडल नहीं मिला था. टीम बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल भी नहीं जीत पाई थी। 

क्या गोल्ड मेडल मैच में हाथ मिलाएगी भारत-पाक की टीम
भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल से पहले एक बार फिर इस बात पर चर्चा होगी कि क्या दोनों टीमें हाथ मिलाएंगी. भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से एशिया कप और आईसीसी इवेंट में अपने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हैंडशेक करना बंद कर चुका है ताकि भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता दिखाई जा सके. यह देखना बाकी है कि क्या मैनेजमेंट एशियन गेम्स में भी अपनी पॉलिसी बरकरार रखेगा या प्रोटोकॉल का पालन करेगा। 

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581