CA विद्यार्थियों को IPS दीपमाला कश्यप ने किया प्रेरित, ICAI रायपुर के प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

ICAI रायपुर शाखा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भव्य समापन, IPS दीपमाला कश्यप ने सीए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

100 से अधिक भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने लिया हिस्सा, अनुशासन और समर्पण के साथ लक्ष्य हासिल करने का दिया संदेश

रायपुर
 इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा द्वारा एमसीएस (MCS), आईटीटी (ITT) एवं एडवांस्ड आईटीटी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस सुश्री दीपमाला कश्यप शामिल हुईं। समारोह में 100 से अधिक भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए विद्यार्थियों) ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईपीएस दीपमाला कश्यप ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक दक्षता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति पूरी एकाग्रता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ICAI रायपुर शाखा के सचिव सीए ऋषिकेश यादव, गोल्ड मेडलिस्ट सीए आयुष गर्ग एवं सीए मोहित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व और विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास में इनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सीए आयुषी गर्ग, चेयरपर्सन – एमसीएस एवं ओटीसी ट्रेनिंग, ICAI रायपुर शाखा ने मुख्य अतिथि आईपीएस दीपमाला कश्यप सहित सभी अतिथियों, प्रशिक्षण संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए व्यावसायिक उत्कृष्टता और सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related Posts

हरियाणा में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, उत्पादन से विपणन तक बनेगी नई कार्ययोजना

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई रणनीति तैयार कर रही है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों को प्राकृतिक खेती के…

भोपाल में कलेक्टर की अनूठी पहल, हाथ में झाड़ू लेकर हटाया कचरा; लोगों ने की जमकर तारीफ

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली के ठीक पहले शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सफाई कर्मचारियों की तीन दिन से चली आ रही अनिश्चितकालीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581