सुचिका तारियाल का गोल्ड का सपना टूटा, सेमीफाइनल हारकर मिला ब्रॉन्ज मेडल

नई दिल्ली
 भारत को एमएमए महिला फाइटर सुचिका तारियाल से उम्मीद थी कि वह एशियन गेम्स-2026 में 60 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर आएंगी, लेकिन सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में सिंगापुर की टी हून ने उन्हें हरा दिया और इसी के साथ भारतीय खिलाड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

इस मैच के बाद सुचिका फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनके हावभाव देखकर लग रहा था कि उनके मुताबिक वह जीत की हकदार थीं, लेकिन सिंगापुर की खिलाड़ी को विजेता घोषित किया गया जिससे वह निराश लग रही थीं।

ऐसा रहा मैच
सुचिका ने पहले राउंड में शानदार खेल दिखाया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिए। दूसरे मिनट में ही सुचिका ने हून को जमीन पर गिरा दिए और अच्छे पंच बरसाए। हालांकि, सिंगापुर की खिलाड़ी उठ खड़ी हुईं और उन्होंने पलटवार भी किया। दूसरे राउंड में हून ने अपनी आक्रामकता से सुचिका को कमजोर किया और दबाव बनाया। सुचिका ने हार नहीं मानी और तुरंत पलटवार किया, लेकिन सिंगापुर की खिलाड़ी दोबारा सुचिका पर हावी हो गईं। सुचिका ने आखिरी मिनट तक सिंगापुर की खिलाड़ी के सामने हार नहीं मानी। उन्हें लगा था कि वह मुकाबला जीत गई हैं, लेकिन मैच तीसरे राउंड में पहुंचा।

सिंगापुर की खिलाड़ी हावी
आखिरी राउंड में सिंगापुर की खिलाड़ी ने सुचिका को कई किक मारीं जबकि सुचिका ने शांत रहने की रणनीति अपनाई। वह निर्णायक वार करने की कोशिश करती दिखीं। बिल्कुल आखिरी पलों में सुचिका ने कुछ कॉम्बिनेशन अटैक किए जिससे हून को परेशानी हुई। फिर आखिरी बजर बजने के बाद सुचिका अपनी प्रतिद्वंद्वी पर झपटीं और उन्हें ज़मीन पर गिरा दिया। रेफरी ने आकर दोनों फाइटर्स को अलग किया। रेफरी ने सिंगापुर की खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जिससे सुचिका खुश नहीं दिखीं। उन्होंने रेफरी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। भावुक सुचिका मैट पर बैठी रोने लगीं।

 

Related Posts

हर्षित राणा के आउट होते ही भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी, 1 के पीछे पड़े 11 क्रिकेटर

 दोहा कतर के दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में जमकर…

WTC फाइनल की रेस में भारत पिछड़ा, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत की स्थिति

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के बाकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581