IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

नई दिल्ली
आईपीएल 2026 का इंतजार आज खत्म होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम पिछले साल चैंपियन बनी थी और इस बार फ्रेंचाइजी ने अपनी पिछली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। पैट कमिंस शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। पिछले साल बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी जीती लेकिन जीत का जश्न एक दुखद घटना में बदल गया। स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ ने जीत की खुशी को फीका कर दिया था। जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद यह पहला बड़ा मैच है।

IPL 2026 का पहला मुकाबला कहां होगा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मैच शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

RCB और SRH स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार

धोनी दो सप्ताह के लिए हुए बाहर
दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्त नहीं खेल पाएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 खिताब जीते हैं। इस करिश्माई क्रिकेटर ने सीएसके को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जिताए हैं, यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे वह मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ साझा करते हैं।

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581