डेटा खत्म होने पर भी नहीं रुकेगा UPI पेमेंट, बिना इंटरनेट पैसे भेजने के लिए बस डायल करें ये कोड

 नई दिल्ली

कई बार ऐसी सिचुएशन आ जाती है, जब आपके पास कैश नहीं होता और UPI पेमेंट करने के लिए इंटरनेट नहीं चल रहा होता है. कई बार डेटा प्लान खत्म हो जाता है या डेटा लिमिट पूरी हो जाती है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं। 

बहुत कम लोगों को इस तरीके के बारे में पता है. आज हम आपको इसके दो तरीके बताने वाले हैं. पहला तरीका एक मैनुअल कोड के जरिए है और दूसरा ऑफलाइन चलने वाले ऑटोमेशन सिस्टम के जरिए. तो आइए जानते हैं बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट कैसे किया जा सकता है। 

जानिए कैसे करें ऑफलाइन पेमेंट, कुछ आसान स्टेप्स में

अगर आप ऐसी जगह फंस जाते हैं, जहां इंटरनेट सही से काम नहीं कर रहा है, तो आप एक खास कोड की मदद से बिना इंटरनेट के पेमेंट कर सकते हैं.
कोड वाला तरीका. इस तरीके में *99# कोड आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको अपना डायल पैड खोलना है, जहां आप फोन नंबर डालते हैं. यहां *99# डायल करके कॉल करना है। 

इसके बाद आपको अपनी भाषा चुननी होगी. फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके बाद आपको पैसे भेजने के ऑप्शन को चुनना है. आप जिस व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं, उसका मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी डाल सकते हैं. इसके बाद आपको जितने पैसे भेजने हैं, वह अमाउंट डालना होगा और अपना UPI PIN दर्ज करना होगा. इसके बाद आपका पेमेंट हो जाएगा। 

ऑटोमेटिक तरीका, QR स्कैन करके करें ऑफलाइन पेमेंट
अगर आप बिना इंटरनेट के दुकान पर लगे QR कोड को स्कैन करके पेमेंट करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक और तरीका है. इसमें आपको मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती। 

यह तरीका Jio SIM पर काम नहीं करता है. दूसरे नेटवर्क के SIM पर यह काम कर सकता है. इसके लिए आपको pwa.offpayapp.com वेबसाइट पर जाकर इसे इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद यह सिस्टम आपके लिए ऑफलाइन पेमेंट की प्रक्रिया को आसान बना देता है। 

मैनुअल तरीके में आपको नंबर, UPI ID या दूसरी जानकारी डालनी पड़ती है. वहीं, इस तरीके में आप QR कोड स्कैन करके पेमेंट की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं और सीधे पेमेंट ऑप्शन तक पहुंच सकते हैं। 

Related Posts

1 नवंबर को बनेंगे दो शुभ योग, जमीन-मकान की खरीदारी से नए बिजनेस की शुरुआत तक खास दिन

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, 1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहने से सोना-चांदी, आभूषण,…

रविवार का राशिफल: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक का भविष्य

मेष राशि-  अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। कामकाज में खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। पैसों के मामले में लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581