नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले ऑफर लेटर में जरूर चेक करें ये 5 बातें

नई नौकरी की खुशी हर कर्मचारी को होती है, फिर वह चाहे युवा हो या एक्सपीरियंस. कई बार नई पोजिशन और अच्छी सैलरी की खुशी में वह अपना ऑफर लेटर सही तरह से नहीं चेक करते और इसकी वजह से उन्हें बाद में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दरअसल, ऑफर लेटर सिर्फ यह बताने वाला दस्तावेज नहीं है कि कंपनी आपको नौकरी दे रही है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण लीगल डॉक्यूमेंट भी होता है.

इसमें आपकी सैलरी, जॉइनिंग डेट, प्रोबेशन पीरियड, नोटिस पीरियड, नौकरी की शर्तें, जिम्मेदारियां और कंपनी की कई नीतियों से जुड़ी जानकारी हो सकती है. कई बार ऑफर लेटर में ऐसी शर्तें भी होती हैं, जिन पर उम्मीदवार का ध्यान नहीं जाता, लेकिन नौकरी ज्वाइन करने के बाद उनका असर सामने आता है. इसलिए नया ऑफर मिलते ही उत्साह में एक्सेप्ट बटन दबाने या दस्तावेज पर साइन करने से पहले इन जानकारियों के बारे अच्छे से पढ़े और अगर कहीं पर डाउट हो तो, उसे नजरअंदाज करने के बजाय HR से पूछ लें.

CTC और इन हैंड सैलरी सेम है
कई बार ऑफर लेटर आते ही कर्मचारी केवल CTC को ही देखते हैं और इन हैंड सैलरी पर उनका ध्यान नहीं जाता है. लेकिन ऑफर लेटर आने के बाद उम्मीदवारों को CTC के साथ इन हैंड सैलरी पर भी ध्यान देना चाहिए. ये दोनों सेम है या नहीं इसपर जरूर फोकस करना चाहिए.

नोटिस पीरियड का दे ध्यान
इसके साथ ही कई बार कर्मचारी का ध्यान नोटिस पीरियड पर भी नहीं जाता है. उन्हें लगता है कि कौन सा अभी कंपनी छोड़कर जा रहे हैं और वह इसपर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन जब वह यह नौकरी छोड़ने वाले होते हैं, तो उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है. तो नई कंपनी ज्वाइन करने से पहले उन्हें मालूम होना चाहिए कि कंपनी 30, 60 या 90 दिनों का नोटिस मांगती है.

ऑफर में क्लॉज  
इसके साथ ही कर्मचारी को अपने ऑफर लेटर में किसी भी तरह का एंप्लॉयमेंट क्लॉज या पेनल्टी क्लॉज दिखाई देता है, तो उसे इसपर ध्यान देना चाहिए.   

एंप्लॉयमेंट क्लॉज- ऑफर लेटर में नौकरी से जुड़ी वे शर्तें, जिनका पालन कर्मचारी को करना होता है. इसमें नौकरी की अवधि, नोटिस पीरियड, काम की जिम्मेदारियां, कंपनी की नीतियां या दूसरी रोजगार संबंधी शर्तें शामिल हो सकती हैं.

पेनल्टी क्लॉज- ऐसी शर्त जिसमें किसी नियम या तय शर्त का उल्लंघन करने पर कर्मचारी से जुर्माना या किसी तरह की आर्थिक भरपाई की बात कही गई हो. उदाहरण के लिए, कंपनी की किसी शर्त के मुताबिक तय अवधि से पहले नौकरी छोड़ने पर भुगतान करने की शर्त.

लोकेशन और प्रोबेशन पीरियड का भी रखें ध्यान
इसके अलावा आप किस रोल के लिए हायर हुए हैं, कंपनी की लोकेशन क्या है, प्रोबेशन पीरियड कितने दिनों का होता है और कंपनी में ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर क्या नियम होते है, इसके बारे में भी नॉलेज होना जरूरी है. ये सारी डिटेल ऑफर लेटर में दी जाती है.

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581