Tim Cook के बाद कौन संभालेगा Apple की कमान? John Ternus को लेकर बढ़ीं चर्चाएं

वाशिंगटन
सिंतबर की शुरुआत के साथ ही टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Apple में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने के बाद अब टिम अब अपने पद को छोड़ने जा रहे हैं, उनकी जगह जॉन टेर्नेस संभालेंगे. साल 2011 में कुक ने स्टीव जॉब्स के उत्तराधिकारी के तौर पर कंपनी की जिम्मेदारी संभाली थी। 

टिम ने एक दिन पहले X प्लेटफॉर्म (Twitter) पर पोस्ट किया है. पोस्ट में टिम कुक ने लिखा कि कल से उनका टाइटल चेंज हो जाएगा, लेकिन ऐपल कम्युनिटी को लेकर उनका प्यार कभी खत्म नहीं होगा। 

कुक के बाद जिम्मेदारी संभालने वाले जॉन टेर्नेस पहले भी कई बड़ी जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं. टेर्नेस ऐपल के हार्डवेयर इंजीनियर चीफ रह चुके हैं. साथ ही Apple Air में उन्होंने अहम भूमिका अदा की थी। 

Apple में बने रहेंगे टिम कुक 
टिम कुक भले ही Apple के CEO नहीं रहेंगे, लेकिन वह कंपनी में बने रहेंगे. अब वह एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका अदा करेंगे. वे बिजनेस के जरूरी पहलुओं पर मदद करते रहेंगे. साथ ही वह दुनियाभर के लीडर्स के साथ बातचीत करना भी जारी रखेंगे। 

ऐपल में 15 साल बाद हो रहा बड़ा बदलाव
Apple में 15 साल के अंदर होने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है. इससे पहले कई बदलाव हुए मगर उन सभी के ऊपर टिम कुक ने कमान संभाली और अब कंपनी मौजूदा समय में अपने अब तक के सबसे मजबूत आर्थिक स्थिति में है। 

टिम कुक ने अपने कार्यकाल में ऐपल के प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में विस्तार किया है. इस दौरान कंपनी ने Apple Watch, AirPods, HomePod और Vision Pro जैसे प्रोडक्ट को लॉन्च कर चुकी है। 

कौन हैं जॉन टेर्नेस? 
जॉन टेर्नेस की ऐपल में शुरुआत साल 2001 में हुई थी. सीईओ पद संभालने से पहले वे सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ हार्डवेयर इंजीनियरिंग की भूमिका निभा चुके हैं. वे ऐपल के कई प्रमुख प्रोडक्ट के डवलपमेंट में अहम भूमिका निभा चुके हैं. जिनमें Mac, iPad, Airpods आदि का नाम शामिल है. कई प्रोडक्ट तो ऐसे हैं, जिन्होंने 80 परसेंट तक रेवेन्यू में कॉन्ट्रीब्यूशन दिया है।  

 

Related Posts

फोन-फैशन के बाद टू-व्हीलर खरीदने का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बना Amazon, सेल में 6 गुना की बढ़ोतरी

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू सामान, फिर फोन और अब लोग टू-व्हीलर भी ऑनलाइन खरीदने लगे हैं. हाल में जारी…

Tata की नई SUV बिगाड़ेगी बाजार का खेल? शानदार फीचर्स और फैमिली फ्रेंडली डिजाइन के साथ होगी एंट्री

 नई दिल्ली टाटा मोटर्स एक नई एसयूवी पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी एक मिड साइज एसयूवी डेवलप कर रही है, जिसका कोडनेम कुनो (Tata Kuno)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581