गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख और विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ देने की घोषणा की

रायपुर

उप मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, आदिवासी महासम्मेलन में भी हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण साव ने बेमेतरा में शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वे प्रतिमा अनावरण के बाद कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय आदिवासी महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपए तथा बेमेतरा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। विधायक  दीपेश साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री  साव ने आदिवासी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की माटी के ऐसे महान सपूत थे, जिन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वीरतापूर्वक संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन संघर्ष, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना से भरा रहा। उनके मन में समाज के प्रति सेवा का भाव और मातृभूमि के प्रति गहरा प्रेम था। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में गरीब और शोषित लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। अंग्रेजों के अत्याचार के सामने वे कभी नहीं झुके और देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

 साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती अनेक वीर योद्धाओं और जननायकों की गौरवशाली भूमि रही है। शहीद वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर जैसे महान योद्धाओं ने अपने साहस से समाज व मातृभूमि के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। इन वीर सपूतों का त्याग और बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को सदैव याद रहेगा। उन्होंने कहा कि बेमेतरा में स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की यह प्रतिमा उनके त्याग और बलिदान की स्मृति को चिरस्थायी बनाएगी। यह प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के लिए आगे बढ़ने का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महापुरुषों का सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। 

केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष  कमलेश सोरी, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष  मुरीत मंडावी, गोंड समाज जिला अध्यक्ष  दरबार सिंह नेताम, बेमेतरा नगर पालिका के अध्यक्ष  विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष  अशोक शर्मा, पूर्व विधायक  अवधेश चंदेल और  अजय साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गोड़ समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी आदिवासी महासम्मेलन में मौजूद थे।

Related Posts

वडोदरा: बाजवा ग्राम पंचायत चुनावों से पहले आरक्षण विवाद, आरोप कि 80% से अधिक अनुसूचित जाति-जनजाति आबादी के बावजूद सरपंच पद में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया

वडोदरा सरपंच चुनाव: वडोदरा जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र बाजवा गांव में सरपंच पद के आरक्षण रोटेशन को लेकर विवाद आगामी ग्राम पंचायत चुनावों से पहले ही बढ़ गया है।…

सरकार गुजरात में आदिवासी वोट बैंक टूटने के डर से दौड़ी; छोटा उदेपुर में 465 बसें चलाने के बाद भी कोई भीड़ नहीं मिली।

बिरसा मुंडा जयंती भाजपा भीड़ जुटाने का विवाद: विधानसभा चुनावों में लगभग एक साल बचा है, सरकार अब डरती है कि आदिवासी वोट बैंक फिसल जाएगा। इससे सरकार के भीतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581