छात्रों और किसानों की नाराजगी दूर करने की तैयारी, हर जिले में युवाओं से सीधा संवाद करेगी सरकार

भोपाल 
मध्य प्रदेश में छात्रों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर उठ रही आवाजों के बीच सरकार अब सीधे संवाद के जरिए नई पीढ़ी और ग्रामीण वर्ग तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘युवा-कृषि संवाद’ की शुरुआत की है। इसे आने वाले दिनों में प्रदेश के हर जिले तक ले जाने की तैयारी है। खास बात यह है कि सरकार ने युवाओं को एक समूह मानने के बजाय उनकी अलग-अलग जरूरतों के आधार पर पांच वर्गों में बांटकर काम करने की रणनीति बनाई है। सरकार की इस पहल को केवल संवाद कार्यक्रम के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। इसके जरिए यह समझने की कोशिश होगी कि युवाओं की सबसे बड़ी परेशानी क्या है और सरकार की योजनाओं का फायदा किस वर्ग तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से लेकर रोजगार की तलाश में शहरों का रुख करने वाले युवाओं तक को इस रणनीति में शामिल किया गया है।

पांच हिस्सों में समझेगी युवाओं की परेशानी
कैबिनेट बैठक में युवाओं के कौशल विकास को लेकर सरकार की रणनीति पर चर्चा हुई। नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर युवाओं को पांच श्रेणियों में बांटने की तैयारी है। इनमें स्कूली विद्यार्थी, कॉलेज छात्र, संगठित क्षेत्र में काम करने वाले युवा, असंगठित क्षेत्र से जुड़े युवा और शिक्षा, रोजगार या स्वरोजगार से वंचित युवा शामिल हैं। यानी सरकार अब युवाओं के लिए एक जैसी नीति के बजाय उनकी स्थिति और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग समाधान पर काम करना चाहती है। 

गांव से शहर आने वालों पर खास नजर
सरकार का फोकस उन युवाओं पर भी रहेगा, जो गांवों से रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में शहरों में आते हैं। ऐसे युवाओं के सामने कौशल, रोजगार, आर्थिक संसाधन और स्वरोजगार जैसी चुनौतियां हैं। ‘युवा-कृषि संवाद’ के जरिए सरकार ग्रामीण युवाओं के साथ किसानों से भी सीधा संपर्क बढ़ाएगी। इससे गांवों में रोजगार और कृषि से जुड़े मुद्दों को एक साथ समझने की कोशिश होगी। 

स्कूल-कॉलेज में भी पहुंचेगी सरकार
युवा आयोग को भी इस अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी है। स्कूल और कॉलेजों में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधे उनकी समस्याएं पूछी जाएंगी। रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य के अवसरों से जुड़े मुद्दों को इन बैठकों में प्रमुखता से लिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद भी ‘जनविश्वास अभियान’ के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद कर रहे हैं। भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि स्कूल में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी बात सुनी थी।

 

Related Posts

राजस्थान के इस गांव में चुनाव लड़ने से कतरा रहे लोग, वार्ड पंचों के साथ हुई घटनाओं ने बढ़ाई चर्चा

जयपुर राजस्थान में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. सरपंच चुनाव में कई गांव से रोचक कहानियां सामने आ रही हैं. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसे गांव की भी…

दिल्ली के मेले में झारखंड का जलवा, महिलाओं ने महुआ और गाय के घी से तैयार किए अनोखे प्रोडक्ट्स

रांची  भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ-2026) में झारखंड पवेलियन राज्य सरकार के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का प्रभावी मंच बनकर उभरा है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581