JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सरकार और केंद्र को नोटिस

रांची.

14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सर्वोच्च अदालत ने मामले में जेपीएससी और जेएसएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह जनहित याचिका प्रार्थी हरिशरण देवगन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। याचिका में 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की गई है।

जेपीएससी-जेएसएससी से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी किया है। अदालत के इस कदम के बाद अब दोनों आयोगों को याचिका में लगाए गए आरोपों और उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष रखना होगा

हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
JPSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षा एवं उनसे हुई नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के इस आदेश से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली थी, जिनकी नियुक्तियां रद्द होने की आशंका थी। अब 2025 की JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। हाईकोर्ट के आदेश और सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बाद JPSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर कानूनी लड़ाई और महत्वपूर्ण हो गई है।

सीबीआई जांच की मांग
बता दें कि, याचिका में 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है। प्रार्थी की ओर से मामले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया गया है। अब सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद मामले में आगे की सुनवाई और आयोगों के जवाब पर नजर रहेगी।

Related Posts

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता…

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता और सद्भाव की प्रेरणा: संजय श्रीवास्तव

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है- संजय श्रीवास्तव श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581