सुपारी किलिंग से मिनी गन फैक्ट्री तक, बिहार STF का बड़ा ऑपरेशन; 19 मुठभेड़ों में 3 ढेर

पटना
बिहार एसटीएफ (विशेष कार्य बल) ने रुपये लेकर हत्याएं करने वाले 350 से अधिक सुपारी किलरों की सूची तैयार की है। इस साल जुलाई तक 30 से अधिक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य बदमाशों को दबोचने के लिए उनकी गतिविधियों पर भी इकाई की कड़ी नजर है। एसटीएफ के डीआईजी संजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में पत्रकारों से एसटीएफ डीआईजी ने बताया कि इस साल जनवरी से अब तक 1716 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी राज्य, क्षेत्र या जिला स्तर पर टॉप-10 या हार्डकोर अपराधियों की श्रेणी में शामिल थे। इनमें 63 पर 25 हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि एसटीएफ ने क्राइम कंट्रोल की दिशा में अच्छा काम किया।

डीआईजी ने बताया कि मुठभेड़ों के माध्यम से कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करते हुए क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत की गई है। संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जा रही है। जिलावार एसटीएफ के तैनात पदाधिकारी डाटाबेस तैयार कर रहे हैं। अब तक भू-माफिया सहित कई संगठित अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्ति की पीएमएलए के तहत जब्ती को लेकर ईडी को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

एनआईए स्तर से भी जांच
अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एनआईए स्तर से भी जांच की जा रही है। इस साल करीब 10 किलो लूटे गए सोना, 50 किलो चांदी और 11.97 लाख कैश बरामद किए गए। इन मामलों में शामिल 113 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

साइबर अपराध पर चोट
साइबर अपराध से जुड़े 19 मामलों का हल किया गया। पटना, नालंदा, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर और किशनगंज से 10 अपहृत व्यक्तियों को बरामद किया गया है। प्रेस वार्ता में एसटीएफ एसपी अंजनी कुमार भी उपस्थित रहे।
राज्य से बाहर भी गिरफ्तारी

● आपराधिक वारदातों में शामिल 27 को राज्य के बाहर से गिरफ्तार कर लाया गया

● आपराधिक वारदात के 94 मामलों को घटना से पहले ही रोक लिया गया।

● इसमें हत्या के 40, डकैती-छिनैती के 48 और अन्य अपराध से जुड़े छह मामले।

19 मुठभेड़ में तीन की मौत
● आठ माह में अपराधियों के साथ 19 मुठभेड़ हुई।

● इसमें तीन मारे गए, 18 घायल हुए।

● इस वर्ष 33 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया।

● एके-47 रायफल, दो इंसास, 398 देशी हथियार जब्त।

Related Posts

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता…

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता और सद्भाव की प्रेरणा: संजय श्रीवास्तव

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है- संजय श्रीवास्तव श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581