‘मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस’ पर सरकार का बड़ा कदम, निगरानी के लिए राज्य संचालन समिति बनी

मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए राज्य संचालन समिति गठित

भोपाल

भारत सरकार द्वारा प्रदेश में प्रारंभ किये गये मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के संबंध में राज्य शासन ने कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति का गठन किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में सचिव, सहकारिता, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, वित्त,खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, कुलपति जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, कुलपति राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर, संचालक केन्द्रीय अभियांत्रिकी संस्थान नवीबाग भोपाल, संचालक, केन्द्रीय मृदा विज्ञान संस्थान नवीबाग भोपाल, प्रदेश प्रभारी नाबार्ड, नोडल अधिकारी, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, दलहन एफपीओएस कोऑपरेटिव्स, वीसीपीएसके दो प्रतिनिधि, अध्यक्ष द्वारा नामित दलहन, बीज उत्पादन आदि के दो उद्योग के प्रतिनिधि, भारत सरकार किसान कल्याण तथा कृषि विकास के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास/ राज्य मिशन संचालक को सदस्य-सचिव बनाया गया है।

समिति राज्य में मिशन की गतिविधियों की देखरेख और संचालन करेगी। इसकी प्राथमिक जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना होगी कि राज्य एजेंसियों, ज़िला निकायों और केंद्र सरकार के साथ समन्वय करते हुए, मिशन के उद्देश्यों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी परिणामों में परिवर्तित किया जाएगा।

राज्य संचालन समिति के दायित्व

मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए निर्धारित समग्र नीति दिशा निर्देशों के अंतर्गत राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में मिशन कार्यान्वयन की समग्र निगरानी की जायेगी।क्लस्टरों की पहचान और गठन एक बार की प्रक्रिया होगी।एसएससीपी अपनी बैठक में जिलों/क्लस्टरों की स्थिति की समीक्षा करेगा और आवश्यक परिवर्तनों या संशोधनों पर विचार करेगा, जिन्हें एनएससीपी को उनकी समीक्षा और अनुगंदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।राज्य को सौंपे गए एपीवाई लक्ष्यों और उसकी निगरानी के आधार पर दलहन की खेती और उत्पादन के लिए राज्य दलहन कार्य योजना को अंतिम रूप देना,भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण को वार्षिक राज्य कार्य योजना प्रेषित करने के पूर्व मिशन के लक्ष्यों एवं उद्देश्य के दृष्टिगत संभावित वार्षिक राज्य कार्य योजना को अंतिम रूप देना,भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण को प्रस्तुत नियमित रिपोर्टों के साथ प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों पर नज़र रखकर राज्य स्तर पर मिशन की प्रगति की निगरानी की जायेगी।

समिति द्वारा आवश्यक बुनियादी ढाँचे और कटाई के बाद प्रसंस्करण सुविधाओं आदि के विकास के लिए राज्य स्तरीय वित्तीय संसाधन आवंटन की देखरेख करना,जिला मिशनों के कामकाज और प्रगति की निगरानी की जायेगी और उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए निर्देश जारी करना और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित करना,मिशन के कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करने और इसे राज्य की कृषि नीतियों और विकास योजनाओं के साथ संरेखित करने के लिए संबंधित विभागों कृषि, सिंचाई, वित्त, ग्रामीण विकास आदि के साथ समन्वय करके अन्य केंद्रीय और राज्य योजनाओं के साथ अभिसरण सुनिश्चित करना,राज्य में मिशन के कुशल क्रियान्वयन के लिए प्रासंगिक मामले और दायित्वों का निर्वहन करेगी। एसएससीपी के अध्यक्ष आवश्यक होने पर अतिरिक्त अधिकारियों/महत्वपूर्ण व्यक्तियों को नामित कर सकते हैं।एसएससीपी की बैठक वर्ष में दो बार होगी।

 

Related Posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया

रायपुर “उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और…

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581