Punch-Exter की छुट्टी करने आ रही Maruti की नई SUV, ₹6 लाख के बजट में मिलेगा दमदार पैकेज

मुंबई 

छोटे साइज की एसयूवी भारतीय मार्केट में बीते कुछ सालों से खूब खरीदी जा रही हैं। लगभग हर कंपनी ने माइक्रो और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपना प्रोडक्ट पेश किया है। टाटा पंच और ह्यून्दे एक्सटर इनमें से सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें बनी हुई हैं। अब मारुति सुजुकी भी माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई कार लॉन्च करने वाली है। ये नई एंट्री लेवल मारुति एसयूवी होगी जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये होगी। कुल मिलाकर आपके सामने अब मारुति सुजुकी बलेनो और फ्रॉन्क्स के बजट से भी सस्ती माइक्रो एसयूवी होगी जो निश्चित ही बिक्री में बड़ा इजाफा करेगी।

कब तक हो सकती है लॉन्च
रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति सुजुकी आने वाले करीब 2 साल में कंपनी इस एसयूवी को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ये एंट्री लेवल विकल्प टाटा पंच और ह्यून्दे एक्सटर से मुकाबला करेगा। हालांकि अगर आप जल्द कोई माइक्रो या कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस कार का इंतजार आपको लंबा पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी 2026 या इसके बाद कहीं बिल्कुल नई इस कार को लॉन्च करने वाली है, हालांकि इसके लॉन्च में कुछ जल्दी भी हो सकती है।

कितना दमदार होगा इंजन
मारुति सुजुकी की नई माइक्रो एसयूवी फिलहाल डेवेलपमेंट की संभवतः पहली स्टेज में है, लेकिन कितनी दमदार होगी ये कयास लगाया जा सकता है। हमारा मानना है कि इसे बॉक्सी डिजाइन के साथ माइक्रो एसयूवी वाले तमाम पुर्जे दिए जाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि नई मारुति एसयूवी फ्रॉन्क्स और ग्रैंड विटारा जैसे लुक में आएगी। कंपनी इसके साथ 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन देगी, वहीं कार को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी विकल्प में दिया जा सकता है। इसके साथ बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।

Related Posts

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार दबाव में, शुरुआती तेजी के बाद धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ्टी

  मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआत सुस्त रही. पहले कारोबारी घंटे में बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई. निफ्टी 50…

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बड़ा उलटफेर, Tata Punch EV बनी नंबर-1; जानें टाटा, महिंद्रा और MG का प्रदर्शन

मुंबई  सितंबर 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का खिताब Tata Punch EV के नाम रहा. AutoPunditz के अनुसार, कंपनी ने इस महीने डीलरशिप पर इसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581