गोविंदपुर में खौफनाक हादसा: भू-धंसान से मचा हड़कंप, परिवारों ने भागकर बचाई जान

धनबाद
 बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के परियोजना समीप तथा राजहंस रिफैक्ट्री के पीछे सेलेक्टेड गोविंदपुर में मंगलवार की देर शाम जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान की घटना हुई। जहां देखते ही देखते पांच घर सामान सहित जमीन में समा गए। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुई है।

भू-धंसान के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय सभी लोग अपने अपने बच्चों और स्वजन के साथ बाहर बजरंगबली मंदिर के समीप बैठे हुए थे। अचानक आवाज सुनकर वहां से भाग निकले और बगल के कालोनी में पहुंच कर चिल्लाने लगे। जिसकी आवाज पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। जिनके घर भू-धंसान के चपेट में आएं हैं उनमें लक्ष्मण बाउरी,राजू भुइयां, ईश्वर दास,संजय दास, होरो दास शामिल है।

प्रभावितों के घरों में रखे पंखा, मोटरसाइकिल, गोदरेज,खाद्य सामग्री सहित अन्य समान मलबे में दब गया। प्रत्यक्षदर्शी भुक्तभोगी ईश्वर दास ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे सभी लोग अपने-अपने घरों के बाहर में थे। दो दिनों से बिजली यहां नहीं है। उमस भरी गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल था। तभी अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई और जमीन में कंपन महसूस हुआ।

लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे, लेकिन उनकी आंखों के सामने ही घर जमीन में धंस गए। मेरे घर में बाइक, टेलीविजन, पलंग सहित अन्य घरेलू सामान भी मलबे में दब गया, जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई है। लक्ष्मण बाउरी ने बताया कि दैनिक मजदूरी करके लौटा था। हाथ पैर धोकर परिवार से खाना मांगा तभी अचानक जोरदार आवाज होने लगी।

जमीन हिलने लगी। हमलोग बिना कुछ समझे मंदिर की ओर दौड़ पड़े। इधर सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर जुटी भीड़ को हटाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले बीसीसीएल की भूमिगत खदानें संचालित होती थीं। जबकि कुछ लोग अवैध खनन की भी बात कह रहे थे।

वहीं कुछ लोग लगातार बारिश के कारण खदानों में पानी भरने से जमीन धंसने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वार्ड संख्या एक के पार्षद डा मधुमाला मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल से हटने की आग्रह की। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासन, प्रबंधन के साथ नगर निगम के अधिकारी को भी दे रहे हैं। सभी प्रभावित परिवार को शीघ्र सुरक्षित स्थान में ठहराने की व्यवस्था की जाएगी।

Related Posts

प्रयागराज माघ मेले में आसमानी पहरेदारी, ड्रोन खतरों से निपटने के लिए खास इंतजाम

 प्रयागराज  प्रयागराज संगम की रेती पर लगने जा रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहली बार एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात करने…

शाजापुर से भोपाल, इंदौर-ग्वालियर तक बढ़ी ठिठुरन, अगले तीन दिन और बढ़ेगी सर्दी

भोपाल  एमपी में पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है । वहीं चक्रवाती तूफान अकवान के असर से पूर्वी मप्र के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581