आईएसटीपी पंजीकरण बढ़ाने की तैयारी, अवैध खनन रोकने को विभाग सख्त

पटना
 खान एवं भूतत्व विभाग ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग का यह निर्णय भी हुआ है कि अब केवल रात नहीं, बल्कि दिन के समय भी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास की सघन जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा।

विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संयुक्त जांच अभियान चलाकर बिना वैध ट्रांजिट पास के खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। इससे अवैध खनन और राजस्व की चोरी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

आईएसटीपी के अधिक से अधिक प्रचार पर जोर
बीते दिनों विभाग के स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें ट्रांजिट पास पोर्टल पर कम पंजीकरण की बात सामने आई थी। जिसके बाद निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी ट्रांजिट पास व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और खनिज परिवहन से जुड़े वाहन मालिकों एवं संचालकों को आईएसटीपी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।

सुनिश्चित करें कि पंजीकरण की संख्या लगातार बढ़े और कोई भी जिला इस मामले में पीछे न रहे। खान एवं भूतत्व विभाग का मानना है कि आईएसटीपी पोर्टल पर अधिक से अधिक वाहनों का पंजीकरण, नियमित जांच अभियान और ट्रांजिट पास की सख्त निगरानी से खनिज परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी।

साथ ही अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगेगी, जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी और खनन व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाया जा सकेगा।

विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विभाग ने आईएसटीपी पोर्टल पर वाहन पंजीकरण के दौरान तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की समस्या आने पर सहायता की व्यवस्था भी की है। इसके लिए 0612-2215360 तथा 9472238821 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर उसका शीघ्र समाधान कराया जाए। ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया प्रभावित न हो।

Related Posts

10 हजार करोड़ का AI डेटा सेंटर बनेगा बिहार की पहचान, हर साल खर्च होगी 131 करोड़ यूनिट बिजली

पटना  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अक्सर चर्चा बड़े मॉडल, चैटबॉट और महंगे चिप की होती है. लेकिन इन सबके पीछे एक ऐसा सिस्टम काम करता है, जिसके…

8 से 10 जनवरी 2027 तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव का आयोजन

रायपुर राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के आयोजन के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह साहित्य उत्सव आगामी 8, 9 एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581