वन अधिकार अधिनियम पर राज्यपाल पटेल सख्त, बोले- सभी विभाग मिलकर करें बेहतर क्रियान्वयन

वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्‍वयन समन्‍वय से करें: राज्यपाल पटेल

विशेष ग्राम सभाओं में होंगे वन अधिकारों की जागरूकता के प्रयास
राज्यपाल ने की सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के क्रियान्‍वयन की समीक्षा

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 जनजाति कल्याण का प्रतिबद्ध प्रयास है। संबंधित विभाग इस अधिनियम के क्रियान्वयन को विशेष प्रयासों से और अधिक प्रभावी बनाए। उन्होंने कहा कि क्रियान्‍वयन कार्य में आवश्‍यकता अनुसार स्‍थानीय जन प्रतिनिधियों और ज़िम्मेदार नागरिकों का सहयोग लें।

राज्यपाल पटेल गुरुवार को लोकभवन में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। सांदीपनि सभागार में आयोजित बैठक में राज्‍यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने बैठक में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के कार्यों की जिलेवार समीक्षा की। सामुदायिक वन संसाधन, संरक्षण और प्रबंधन के अधिकारों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप ग्राम सभा की समुचित प्रक्रिया अपनाई जाये। समस्‍त प्रक्रिया को ग्राम सभा में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में किया जाए। राज्‍यपाल पटेल ने पेसा ग्रामों में अधिनियम की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के कार्यों और वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखें। समय-समय पर वित्तीय प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों का निरीक्षण भी कराएं।

राज्यपाल पटेल को अपर मुख्य सचिव पंचायत ग्रामीण विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने बताया कि 15 अगस्त की विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से वन संसाधन अधिकार अभियान को और आगे बढ़ाया जायेगा। स्थानीय स्तर पर जन जागरूकता के विशेष प्रयास किए जायेगें। अधिनियम के क्रियान्वयन से संबंधित सभी विभागों का सहयोग भी लिया जायेगा। प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य गुलशन बामरा ने प्रदेश भर में वनाधिकार कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिनियम के क्रियान्‍वयन से जुड़ी समस्‍त प्रक्रियाओं की जानकारी दी। क्षेत्र विशेष की आवश्‍यकता अनुसार कार्यो पर चर्चा की। प्रमुख सचिव वन राघवेंद्र सिंह ने आगामी दिनों में वन संसाधन अधिकार से संबंधित लंबित कार्यों को तेज़ी से पूर्ण करने की बात कही।

बैठक में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ई. रमेश कुमार, जनजाति प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह, प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) शुभरंजन सेन, प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक मनोज कुमार अग्रवाल और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Related Posts

स्कूली बच्चों के लिए बड़ा अपडेट, सोनीपत में अब 9:30 बजे शुरू होंगी कक्षाएं

सोनीपत. सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही सोनीपत जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के समय में सोमवार से बदलाव लागू हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत एकल शिफ्ट…

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

फाजिल्का. रोजी-रोटी और बेहतर भविष्य की तलाश में बिहार व उत्तर प्रदेश से आकर फाजिल्का में बसे परिवारों ने अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581