CG News: महानदी की बाढ़ से गांव में मची अफरा-तफरी, SDRF ने 6 लोगों की बचाई जान

आरंग.

महानदी के ऊपरी कैचमेंट इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आरंग तटीय गांव निसदा में बाढ़ का पानी घुस गया है।

स्थिति उस समय चिंताजनक हो गई, जब गांव के बीचों-बीच जलभराव बढ़ने से एक ही परिवार के 06 सदस्य अपने ही घर में चारों तरफ से पानी से घिर गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने किसी तरह सभी का रेस्क्यू किया।

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे और थाना प्रभारी हरीश साहू दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन द्वारा SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को बुलाया गया है।

सुबह दी गई थी चेतावनी
जानकारी के अनुसार, जलभराव की चपेट में आने वाला परिवार निसदा गांव निवासी सियाराम साहू का है। आज सुबह जब महानदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ, तो ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सियाराम साहू और उनके परिवार को समय रहते घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी थी हालांकि, स्थिति की गंभीरता को न भांप पाने के कारण परिवार ने शुरुआत में घर छोड़ने से इनकार कर दिया। कुछ ही घंटों में जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि उनका पूरा मकान चारों तरफ से जलमग्न हो गया और वे बाहर निकलने का रास्ता खो बैठे।

पंचायत प्रतिनिधियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
जहां एक ओर एक परिवार जलभराव में फंसा हुआ है, वहीं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गांव के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने समय रहते मोर्चा संभाला। पंचायत टीम ने खतरे की जद में आए निचले इलाकों के 12 घरों से 42 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर बनाए गए राहत शिविरों और ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिया है। यदि पंचायत द्वारा यह त्वरित कदम नहीं उठाया जाता, तो फंसे हुए लोगों की संख्या और अधिक हो सकती थी।

मौके पर प्रशासनिक अमला तैनात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
निसदा गांव में पानी घुसने और परिवार के फंसने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी का बहाव तेज होने के कारण सामान्य नावों से रेस्क्यू में जोखिम हो सकता है, इसलिए SDRF की विशेषज्ञ टीम और मोटर बोट को तत्काल बुलाया गया। टीम के पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सियाराम साहू के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गांव में एहतियात के तौर पर मुनादी करा दी गई है और महानदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले अन्य ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

कानपुर में 3 हजार करोड़ का प्रोपेलेंट प्लांट लगाएगा अडानी समूह, रक्षा उत्पादन को मिलेगी मजबूती

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के ऊर्जा, रक्षा उत्पादन और औद्योगिक क्षेत्र में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अडानी समूह ने प्रदेश सरकार को दो परमाणु बिजलीघर स्थापित करने का प्रस्ताव…

अधिकार के साथ कर्तव्य बोध कराता है संविधान, इसकी गरिमा बनाए रखना हर भारतवासी का दायित्व: मुख्यमंत्री

भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित: सीएम योगी लोकभवन में आयोजित संविधान गौरव दिवस समारोह में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581