झटपट बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड उत्तपम, सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. लेकिन सुबह की भागदौड़ में कई बार नाश्ता बनाने का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में ज्यादातर लोग ऐसी रेसिपी ढूंढते हैं जो कम समय में झटपट तैयार हो जाए और स्वाद में भी बेहतरीन हो. इसके लिए अक्सर लोग चीला या पोहा बना लेते हैं.

लेकिन आप हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार ब्रेड उत्तपम ट्राई करें. यह साउथ इंडियन स्टाइल ब्रेकफास्ट कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. आइए जानते हैं कि ब्रेड उत्तपम को कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
4 ब्रेड स्लाइस
1/2 कप सूजी
2 बड़े चम्मच मैदा
1/2 कप दही
1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 छोटी प्याज (बारीक कटी हुई)
1/2 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
तेल
जरूरत अनुसार पानी

ब्रेड उत्तपम बनाते कैसे हैं?

  • ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें. अब ब्रेड पर थोड़ा-सा पानी छिड़ककर उसे नरम कर लें.
  • इसके बाद ब्रेड को सूजी, मैदा, दही और थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्सी में पीस लें. जरूरत हो तो थोड़ा-सा तेल भी मिला दें. तैयार घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा.
  • अब इसमें कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर अच्छी तरह मिला लें. सबसे आखिर में नमक डालें, ताकि सब्जियों से अतिरिक्त पानी न निकले.
  • अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा तेल लगाएं. तैयार घोल को तवे पर डालकर हल्के हाथ से गोल आकार में फैला दें. मीडियम गैस पर एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. फिर थोड़ा-सा तेल डालकर पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें.
  • जब दोनों तरफ से उत्तपम सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें. आपका टेस्टी ब्रेड उत्तपम तैयार है. इसे नारियल की चटनी, हरी चटनी, टमाटर की चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान

    घोल न ज्यादा पतला रखें और न ज्यादा गाढ़ा.
    नमक हमेशा सबसे आखिर में डालें.
    मीडियम गैस पर ही उत्तपम पकाएं, इससे यह अंदर तक अच्छी तरह पकता है.
    चाहें तो इसमें गाजर, स्वीट कॉर्न या पनीर भी मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं.

 

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581